8265 अधूरे प्रधानमंत्री आवासों को पूर्ण करने व गड़बड़ियों पर एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की बैठक

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 24 सितम्बर 2020। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिये आज जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्टर डॉ. सारांश की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर ने योजना के अंतर्गत अपूर्ण 8265 आवासों को पूर्ण कराने का निर्देश दिया एवं जो हितग्राही आवास योजना के राशि का दुरूपयोग कर निर्माण नहीं कर रहे है उनके विरुद्ध राशि वसूल करने की कार्रवाई करने कहा। ऐसे आवास जिनका निर्माण किसी अन्य व्यक्ति से कराया जा रहा है और कार्य रोक दिया गया है उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने का निर्देश सभी एसडीएम को दिया गया है। उक्त आवासों को पूर्ण कराने का सख्त निर्देश कलेक्टर ने दिया।  
बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले को वर्ष 2020-21 के लिये 6671 आवास निर्माण का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जनपद पंचायत बिल्हा में 1888, कोटा में 1842, मस्तूरी में 1891, तखतपुर में 1050 आवास के निर्माण का लक्ष्य दिया गया है, जिसके विरूद्ध अब तक 3781 आवासों की स्वीकृति दी जा चुकी है।

बिलासपुर जिले में आवास योजना अंतर्गत स्थायी प्रतीक्षा सूची में अनुसूचित जाति प्रवर्ग में 1 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 17311 हितग्राही एवं 2 कमरा कच्चा मकान की श्रेणी में 11 हजार 561 हितग्राहियों के नाम हैं। कुल स्थायी प्रतीक्षा सूची में 28 हजार 872 हितग्राहियों के नाम हैं। इनमें से अब तक 15हजार 593 (एक कमरा कच्चा मकान) की श्रेणी के हितग्राहियों की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। शेष बचे 1718 हितग्राहियों में 1271 हितग्राही अपात्र पाये गये हैं।
बैठक में अनुसूचित जाति वर्ग के दो कमरे वाले कच्चे मकानों को पात्रता के अनुसार अनुमोदन दिया गया। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरूण सिंह चैहान, जिले के सभी एसडीएम, जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

करी पत्ता (मीठा नीम) के सेवन से होने वाले फायदे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव करी पत्ता का प्रयोग भारतीय पकवानों में किया जाता है। शायद ही ऐसा कोई घर होगा जहां करी पत्ता उपयोग में नहीं लाया जाता होगा। करी पत्ता, को कैडर्य, कटनीम, मीठा नीम, पर्वत निम्ब और गिरिनिम्ब जैसे कई नामों से जाना जाता है, लेकिन आप लोग इसे करी […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक