शिवराज कैबिनेट LIVE: 5 मंत्रियों ने ली शपथ, सिंधिया कोटे से 2 लोग शामिल

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव 

भोपाल । कोरोना क्राइसिस के बीच शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट का विस्तार हो गया है। टीम शिवराज में 5 लोगों को शामिल किया गया है। दिल्ली से सोमवार शाम को हरी झंडी मिलने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने गवर्नर लालजी टंडन से बात की थी। उसके बाद राजभवन में शपथग्रहण की तैयारी शुरू हो गई थी। सबसे पहले नरोत्तम मिश्रा ने शपथ ली है।
उसके बाद सिंधिया खेमे के तुलसी सिलावट ने शपथ ली। तुलसी सिलावट कमलनाथ की सरकार में भी स्वास्थ्य मंत्री रहे हैं। तुलसी के बाद बीजेपी विधायक कमल पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली है। कमल पटेल हरदा से विधायक हैं। ये पूर्व सीएम उमा भारती के करीबी हैं। इसके साथ ही सिंधिया कोटे से गोविंद सिंह राजपूत ने भी मंत्री पद की शपथ ली है। गोविंद सिंह राजपूत कमलनाथ की सरकार में परिवहन मंत्री रहे हैं। मानपुर से 5 बार विधायक रहीं मीना सिंह ने भी मंत्री पद की शपथ ली हैं। बीजेपी ने जो टॉस्क फोर्स बनाई थी, उसमें भी मीना सिंह शामिल थी। पार्टी की आदिवासी चेहरा हैं। बताया जाता है कि प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की करीबी हैं।

जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश
इस बार शिवराज कैबिनेट में जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश की गई है। 5 मंत्री 5 समाज से आते हैं। इसके साथ ही हर खेमे के लोगों को भी तवज्जो दी गई। कमल पटेल कुर्मी समुदाय से आते हैं, नरोत्तम मिश्रा ब्राह्मण, मीना सिंह आदिवासियों का प्रतिनिधित्व करती हैं, साथ ही महिला भी हैं। राजपूत समाज से गोविंद सिंह राजपूत को जगह मिली हैं और तुलसी सिलावट अनुसूचित जाति वर्ग से आते हैं।

दिग्गजों का कटा पता
टीम शिवराज के गठन में इस बार पूरी तरह से दिल्ली की चली है। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मुहर के बाद ही कैबिनेट का विस्तार हुआ है। आखिरी वक्त बीजेपी के दो बड़े नेताओं का नाम चल रहा था, जिसमें पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव और पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह शामिल हैं। बाद में दिल्ली से साफ कर दिया गया कि अभी टीम छोटी ही रहेगी। भूपेंद्र सिंह तो शपथ के लिए भोपाल पहुंच भी गए थे। पार्टी से हरी झंडी नहीं मिली तो वह वापस सागर चले गए।

इंडिया रिपोर्टर लाइव ने चार दिन पहले प्रकाशित खबर में बताया था कि मध्यप्रदेश में मंत्री मंडल का गठन होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ के आदेड़ के लिए 100 किमी पैदल चलकर भी 12 साल की बच्ची नहीं पहुंच पाई घर, 14 किमी पहले ही तोड़ा दम, मुख्यमंत्री ने सहायता कोष से दिया एक लाख रुपए

शेयर करे (पंकज गुप्ता) इंडिया रिपोर्टर लाइव  बीजापुर/ रायपुर (छत्तीसगढ़ ) 21 अप्रैल 2020। कोरोना वायरस के कारण लगे लॉकडाउन में सब ठप है। महानगरों में रोजगार के लिए गए मजदूर किसी भी तरह से घर लौटना चाहते हैं, क्योंकि लॉकडाउन ने उनकी रोजी रोटी छीन ली है। वो हर […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल