जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब पहुंचेगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं में उत्साह

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

चंडीगढ़ 29 दिसंबर 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जनवरी के पहले सप्ताह में पंजाब में प्रवेश करेगी। पंजाब कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पंजाब इस यात्रा की सही तारीखों का एलान बाद में करेगी। इस संबंध में बीते रोज एक उच्च स्तरीय बैठक चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस मुख्यालय में हुई। महासचिव केसी वेणुगोपाल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिव हरीश चौधरी भी मौजूद रहे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी, पूर्व उप मुख्यमंत्री ओपी सोनी और सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व स्पीकर राणा केपी सिंह समेत मौजूदा और पूर्व सांसद और विधायक मौजूद रहे। कांग्रेसी नेताओं ने वेणुगोपाल को बताया कि जमीनी स्तर पर सारे प्रबंध हैं और राज्य भर में बड़े स्तर पर लोग इसमें शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष वड़िंग ने नेताओं को राज्य में यात्रा को लेकर की गई तैयारियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं में यात्रा का स्वागत करने और उसमें शामिल होने को लेकर बहुत उत्साह है। 

पंजाब के नेताओं ने पार्टी महासचिव को भरोसा दिया कि यात्रा में रिकॉर्ड स्तर पर लोग हिस्सा लेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा, पूर्व विधायक कुलजीत सिंह नागरा, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, सांसद चौधरी संतोख सिंह, सांसद जसबीर सिंह डिंपा, सांसद डॉ. अमर सिंह, सांसद गुरजीत सिंह औजला, सांसद मोहम्मद सदीक, डॉ. राज कुमार चब्बेवाल कांग्रेस विधायक दल के उप नेता, विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह, विधायक सुखपाल सिंह खैहरा, पूर्व मंत्री विजयइंदर सिंगला, पूर्व मंत्री रजिया सुल्ताना, पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा, पूर्व मंत्री संगत सिंह गिलजियां, पूर्व विधायक इंद्रवीर सिंह बुलारिया, पूर्व विधायक अमित विज भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Next Post

दक्षिण अफ्रीका की हार से भारत को फायदा, लगातार दूसरी बार टेस्ट चैंपियन फाइनल खेलना लगभग तय

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 29 दिसंबर 2022। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत का खेलना लगभग तय हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दक्षिण अफ्रीका की टीम लगातार दूसरा मैच बड़े अंतर से हार गई है और अब विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए