कलेक्टर ने निर्माणाधीन कार्याें का लिया जायजा गुणवत्ता के साथ कार्यों का जल्द पूरा करने के दिये निर्देश

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने आज शहर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्हांेने कार्यों को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करने के निर्देश मौके पर उपस्थित अधिकारियों को दिये। कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने कोनी में बनाये जा रहे सुपर स्पेश्यलिटी हाॅस्पिटल, बिलासपुर से पथराडीह बाईपास एवं रतनपुर नेशनल हाईवे-111 का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने कोनी में निर्माणाधीन हाॅस्पिटल बिल्डिंग का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्य की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा कि पार्किंग, ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण इस प्रकार किया जाए ताकि लोगों को समस्या न हो। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि शहर के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है, इसको ध्यान में रखते हुए अधोसंरचना का निर्माण किया जाना है। कलेक्टर ने निर्माण कार्य पर संतोष व्यक्त किया एवं बिल्डिंग का निर्माण जल्द करने के निर्देश दिये।

कलेक्टर डाॅ.सारांश मित्तर ने पेण्ड्रीडीह से शुरू होने वाले बिलासपुर -पथराडीह बाईपास का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने कलेक्टर को बताया कि इसमें 100 गर्डल्स का निर्माण किया जाना है। जिसमें से 60 का निर्माण हो चुका है। उन्होंने बताया कि 50 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। संबंधित अधिकारी ने बताया कि प्रोजेक्ट की लागत 1100 करोड़ रूपये है। कलेक्टर ने इस कार्य में श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने कहा। सर्विस रोड का निर्माण नवंबर माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने नेशनल हाईवे का निरीक्षण किया और कहा कि लोगों को सड़कों में दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिये  लगातार माॅनिटरिंग करते हुए गुणवत्ता पर भी ध्यान दें।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम देवेन्द्र पटेल, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी एवं अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

कोविड-19 के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता को बनाये रखें- डाॅ. अलंग अटल बिहारी विश्वविद्यालय में प्रभारी कुलपति ने ली बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बिलासपुर 15 अक्टूबर 2020। अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के प्रभारी कुलपति एवं संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग ने विश्वविद्यालय में विभागाध्यक्षों की बैठक ली और दो कॉलेजों की वार्षिक पुस्तिका का विमोचन किया। कुलपति डॉ. अलंग ने विश्वविद्यालय के बैठक कक्ष में विभागाध्यक्षों की प्रारंभिक औपचारिक […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान