दिल्ली के स्कूलों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, नौ दिन में पांचवीं घटना

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। दिल्ली के कुछ स्कूलों को मंगलवार सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिली जो राष्ट्रीय राजधानी में इस प्रकार की एक सप्ताह में दूसरी और नौ दिन में पांचवीं घटना है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। Delhi Fire Service के एक अधिकारी के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली के सरस्वती विहार स्थित ‘क्रिसेंट पब्लिक स्कूल’ से बम की धमकी के संबंध में सूचना मिली। अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दल और श्वान दस्ते के कर्मचारियों ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। अधिकारी ने बताया कि कुछ और स्कूलों को भी इसी तरह ई-मेल के जरिए धमकी मिली हैं और जांच जारी है। हालांकि, चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्ययोजना (ग्रैप) के चौथे चरण के तहत प्रदूषण रोधी उपायों के फिर से लागू होने के बाद दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के स्कूलों ने मंगलवार को ‘हाइब्रिड मोड’ (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में कक्षाओं का संचालन शुरू कर दिया। संशोधित ग्रैप कार्यक्रम के अनुसार, चरण चार के तहत दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में कक्षा छह से नौ और 11वीं के छात्रों के लिए कक्षाएं हाइब्रिड मोड (ऑफलाइन और ऑनलाइन) में संचालित होनी चाहिए। हालांकि, कक्षा 10 और 12 के छात्रों को स्कूल जाना होगा।

सोमवार को भी आरके पुरम स्थित डीपीएस सहित करीब 20 स्कूलों को ई-मेल भेजकर धमकी दी गई थी। इससे पहले 14 दिसंबर को आरके पुरम के इसी डीपीएस सहित आठ स्कूलों को एक जैसा ईमेल मिला था, जिसमें ‘‘बम जैकेट” के जरिए विस्फोट करने की धमकी दी गई थी। इसके एक दिन पहले 13 दिसंबर को लगभग 30 स्कूलों को ईमेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उनके परिसर की कई एजेंसियों ने तलाशी ली। नौ दिसंबर को कम से कम 44 स्कूलों को इसी तरह के ईमेल मिले थे जिसके बाद दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी, महिला से बरामद हुआ 50 लाख का सोना, गिरफ्तार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 17 दिसंबर 2024। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री से सोने की तस्करी का मामला सामने आया है। सीमा शुल्क अधिकारियों ने 15 दिसंबर 2024 को काठमांडू से आई एक फ्लाइट (2156) में यात्रा कर रही भारतीय महिला […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां