एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड का आईपीओ 11 नवंबर से खुलेगा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

(अनिल बेदाग)

मुंबई 07 नवंबर 2025। सौर ऊर्जा क्षेत्र की अग्रणी कंपनी एमवी फोटोवोल्टिक पावर लिमिटेड अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) मंगलवार, 11 नवंबर, 2025 को खोलने जा रही है, जो 13 नवंबर तक खुला रहेगा। कंपनी ने ₹2 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर का प्राइस बैंड ₹206 से ₹217 तय किया है। एंकर निवेशकों के लिए बोली की तिथि 10 नवंबर निर्धारित की गई है।

इस आईपीओ में ₹2,143.86 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे, जबकि प्रमोटर मंजूनाथ दोंती व शुभा मंजूनाथ दोंती ₹756.14 करोड़ के शेयर बेचेंगे। 18 वर्षों के अनुभव के साथ कंपनी भारत की दूसरी सबसे बड़ी शुद्ध एकीकृत सौर पीवी मॉड्यूल और सौर सेल निर्माता है, जिसकी उत्पादन क्षमता क्रमशः 7.80 गीगावाट और 2.94 गीगावाट है। कंपनी भारत में टोपकोन तकनीक अपनाने वाली अग्रणी सौर सेल निर्माताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Next Post

120 बहादुर का ट्रेलर बना देशभक्ति का सिनेमाई महाकाव्य

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव (अनिल बेदाग) मुंबई 07 नवंबर 2025। एक्सेल एंटरटेनमेंट और ट्रिगर हैप्पी स्टूडियोज़ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 120 बहादुर का शानदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। ट्रेलर की शुरुआत महानायक अमिताभ बच्चन की गूंजती आवाज़ से होती है, जो इसे भावनात्मक गहराई और देशभक्ति से भर देती […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल