देशी घी बना देता है चेहरे को जवां और चमकदार, खिल जाएगी स्किन बस जान लें इस्तेमाल करने का तरीका

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। घी स्किन के लिए जादू की तरह काम करता है. हर सर्दी में स्किन पर घी का इस्तेमाल करने के फायदे आपको हैरान कर सकते हैं. सदियों से घी का उपयोग आयुर्वेदिक उपचार में किया जाता रहा है और यह अपने पौष्टिक और उपचार गुणों के लिए जाना जाता है. अध्ययनों से पता चला है कि जब आप घी खाते हैं और जब स्किन पर लगाते हैं दोनों तरीकों से ये फायदेमंद हो सकता है. स्किन के लिए घी के फायदे किसी से छुपे नहीं हैं. बशर्ते कई लोग चेहरे पर घी का इस्तेमाल करने का तरीका नहीं जानते हैं इस वजह से घी के त्वचा लाभों से वंचित रह जाते हैं. क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी त्वचा के लिए घी के फायदे क्या हैं? अगर नहीं हैं तो यहां जानिए कि ग्लोइंग स्किन के लिए घी कैसे कारगर साबित हो सकता है और साथ ही साथ डार्क सर्कल से छुटकारा पाने का उपाय भी है.

सदियों से घी का उपयोग फटे होंठों को ठीक करने, त्वचा को मुलायम और हाइड्रेट करने, प्राकृतिक चमक देने, डार्क सर्कल को हल्का करने, ड्राई स्किन या डैमेज स्किन को ठीक करने के साथ घी कई स्किन प्रोब्लम्स का इलाज करने में मदद कर सकता है. त्वचा के लिए घी के कई लाभ एसेंशियल फैटी एसिड, विटामिन ए, डी और ई, जिंक और सेलेनियम जैसे खनिजों के कारण होते हैं.ये अपने एंटीऑक्सीडेंट गुणों के लिए जाना जाता है. इसके अलावा इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भी काफी मात्रा में होता है.

स्किन को हाइड्रेट रखता है

घी एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है जो गहरी, लंबे समय तक नमी प्रदान करने में मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन ए और फैटी एसिड शामिल हैं. घी में फॉस्फोलिपिड्स भी होते हैं, जो त्वचा को मॉइस्चराइज और हाइड्रेट करने में मदद करते हैं.

त्वचा को चमकदार बनाता है

घी चमकदार त्वचा पाने का एक प्राकृतिक तरीका है. घी में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस डैमेज को रोकने और कम करने में मदद करते हैं, जिससे त्स्किन यंग युवा और हेल्दी दिखती है.

Leave a Reply

Next Post

कम या ज्यादा सोना ही नहीं आपकी ये गलती भी बनती है हार्ट की कमजोरी का कारण, जानिए कितने घंटे से ज्यादा न जागें

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 फरवरी 2023। कहते हैं कम से कम आठ घंटे की नींद होनी जरूरी है. ये एक साधारण नियम है जिसे ज्यादातर लोग फॉलो भी करते हैं. इसके बावजूद इन दिनों जो हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की घटनाएं बढ़ रही हैं वो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं