अमेरिका के लेविस्टन शहर में भीषण गोलीबारी में 22 की मौत, 50 से ज्यादा घायल, हमलावर फरार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

वांशिगटन 26 अक्टूबर 2023। अमेरिका के मेन राज्य के लेविस्टन शहर में बुधवार देर रात सामूहिक गोलीबारी की घटना में 22 लोगों की मौत हो गई और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद संदिग्ध हमलावर फरार है, जिसकी तलाश जारी है। सुरक्षा अधिकारियों ने राइफल के साथ संदिग्ध हमलावर की दो तस्वीरें फेसबुक पर साझा की हैं और संदिग्ध की पहचान करने में जनता से मदद की अपील की है।

लेविस्टन में मेडिकल सेंटर ने एक बयान में कहा कि गोलीबारी की घटना में बड़े पैमाने पर लोग हताहत हुए हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है। घायलों को लेने के लिए क्षेत्र के अस्पतालों के साथ समन्वय किया जा रहा है। एंड्रोस्कोगिन काउंटी शेरिफ के कार्यालय से जो दो तस्वीरें शेयर किया गया है, उसमें संदिग्ध रायफल के साथ फायरिंग की स्थिति में था। काउंटी शेरिफ ने संदिग्ध की पहचान के लिए स्थानीय लोगों से मदद मांगी है।  मेन स्टेट पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सक्रिय शूटर के बारे में चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा, ‘हमने लोगों को उनके स्थानों पर ही रहने के लिए कहा है। कानून प्रवर्तन विभिन्न इलाकों में छानबीन कर रहे हैं। मेन राज्य पुलिस लेविस्टन में स्कीमेंजीज बार एंड ग्रिल रेस्तरां और स्पेयरटाइम रिक्रिएशन में सामूहिक गोलीबारी की घटना के संबंध में व्यक्ति रॉबर्ट कार्ड का पता लगाने का प्रयास कर रही है। लेविस्टन पुलिस ने कहा कि वे दो सक्रिय शूटरों के जगहों पर छानबीन कर कर रहे हैं। 

यूएस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति जो बाइडन को इस घटना के बारे में जानकारी दी गई है। पिछले साल मई 2022 के बाद से यह अबतक का सबसे घातक सामूहिक गोलीबारी है। पिछले साल मई में टेक्सास के एक स्कूल में गोलीबारी के दौरान 19 बच्चों के साथ दो शिक्षकों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Next Post

एल्विश यादव से एक करोड़ की रंगदारी की मांग, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 अक्टूबर 2023। ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विजेता एल्विश यादव ने कथित तौर पर जबरन वसूली कॉल मिलने के बाद एफआईआर दर्ज कराई है। 25 अक्तूबर को गुरुग्राम पुलिस में मामला दर्ज कराया गया। एल्विश ने पुलिस को बताया कि उन्हें एक […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां