बिहार में ऑपरेशन सिंदूर की गूंज, बेटी का नाम रखा “सिंदूरी”; अब खूब हो रही चर्चा

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कटिहार 08 मई 2025। भारत की ओर से पाकिस्तान में की गई एयर स्ट्राइक “ऑपरेशन सिंदूर” का शोर अब सोशल मीडिया से लेकर आम जनता के दिलों तक गूंज रहा है। हर ओर बस एक ही चर्चा है “ऑपरेशन सिंदूर” देश की इसी भावना से प्रेरित होकर कटिहार में एक अनोखा लम्हा देखने को मिला। एक शख्स ने अपनी नवजात बच्ची का नाम “सिंदूरी” रखा है। कुर्सेला के रहने वाले संतोष मंडल और राखी कुमारी ने अपनी बेटी का नाम “सिंदूरी” रखा है। वजह जिस दिन ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया गया। उसी दिन उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया। परिवार को यह पल इतना खास लगा कि उन्होंने इस ऐतिहासिक दिन को बेटी के नाम से जोड़ दिया। सिंदूरी के पिता संतोष मंडल कहते हैं कि हमारी बेटी देश की जीत के दिन आई, इसलिए हमने उसका नाम सिंदूरी रखा है, यह हमारे लिए गर्व और सौभाग्य की बात है।

नाना कुंदन मंडल कहते हैं कि एक तरफ पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक की जीत और उसी दिन बेटी का जन्म दोनों ही उनके लिए गौरव का विषय है। नाना कहते हैं कि बड़े होकर सिंदूरी को सेना में भेजेंगे। मामी सिंपल देवी कहती है कि हमारी सिंदूरी अब सिर्फ हमारी नहीं पूरे इलाके की शान बन गई है। ऑपरेशन सिंदूर के साथ अब सिर्फ सुना ही नहीं आम भारतीय भी खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं। यह लम्हा सिर्फ एक नामकरण नहीं, देशभक्त और भावनात्मक जुड़ाव की एक मिसाल बन गया है। देशभक्ति के इस रंग में रंगी सिंदूरी अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

Leave a Reply

Next Post

पाकिस्तान के असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने जम्मू पहुंचे सीएम अब्दुल्ला, उरी जाएंगे उपराज्यपाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव जम्मू-कश्मीर 09 मई 2025। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला शुक्रवार सुबह जम्मू पहुंचे हैं। कल रात जम्मू शहर और संभाग के अन्य हिस्सों में पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा किए गए असफल हमलों के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए उमर अब्दुल्ला जम्मू पहुंचे हैं। वहीं […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग