स्वच्छता के प्रति सजग रहने और प्रत्येक सप्ताह श्रमदान करने की ली शपथ

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 19 सितंबर 2026। एसईसीएल मुख्यालय में 18 सितंबर को “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 का शुभारंभ स्वच्छता शपथ के साथ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य प्रशासनिक भवन स्थित आगंतुक कक्ष में किया गया। इस अवसर पर निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी. सुनील कुमार, निदेशक (तकनीकी) संचालन रमेश चंद्र महापात्र तथा निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना (अति. प्र.) नृपेंद्र नाथ सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी एवं श्रम संघ प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने, हर वर्ष 100 घंटे यानी प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान करने, अपने आसपास एवं कार्यस्थल को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की शपथ ली।

भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान 2026 के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं जन-जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई, अपशिष्ट प्रबंधन और स्वच्छ कार्यस्थल को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जाएगा। एसईसीएल परिवार ने संकल्प लिया कि स्वच्छता के संदेश को व्यापक स्तर तक पहुंचाते हुए इसे दैनिक जीवन एवं कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा और स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सक्रिय सहभागिता निभाई जाएगी।

Leave a Reply

Next Post

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर

शेयर करेभारत-चीन पर 100% तक टैरिफ का रास्ता साफ इंडिया रिपोर्टर लाइव वाशिंगटन, 19 सितंबर 2026। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और ईरान पर प्रतिबंधों से जुड़े नए कानून ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। व्हाइट हाउस के मुताबिक, ट्रंप […]

You May Like

ट्रंप ने रूस-ईरान प्रतिबंध बिल पर किए हस्ताक्षर....|....स्वच्छता के प्रति सजग रहने और प्रत्येक सप्ताह श्रमदान करने की ली शपथ....|....आंध्रप्रदेश के फायदे के लिए छत्तीसगढ़ के आदिवासियों को डुबोया जा रहा है - कांग्रेस....|....‘मोदी की गारंटी’ में क्या छत्तीसगढ़ के जंगलों और खनिजों की खुली बोली लगाना भी शामिल था? - कांग्रेस....|....₹2,100 करोड़ के आईपीओ से बाजार में दस्तक देगी एलिवेट कैंपस, 23 सितंबर से खुलेगा इश्यू....|....अमेरिका ने रोका फलस्तीनी राष्ट्रपति का वीजा....|....पांच मिनट की गूगल मीट कॉल में 80 नौकरियां खत्म....|....भारी भीड़ के बीच बच्चे को परेशान होते देख रुके भाईजान....|....भारतीय खिलाड़ियों के लिए बुक कराने पड़े अतिरिक्त कमरे....|.... छत्तीसगढ़ इन्फ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत प्रदेश की दीर्घकालिक अधोसंरचना विकास की बनेगी समग्र कार्ययोजना