चंबल में रेत माफियाओं का खूनी खेल: 15 साल में 35 से ज्यादा हत्याएं, छह अफसर भी बने शिकार; खौफनाक ये कहानियां

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

मुरैना 12 अप्रैल 2026। मध्य प्रदेश के चंबल अंचल में रेत माफियाओं का बढ़ता आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। बुधवार सुबह मुरैना जिले के दिमनी थाना क्षेत्र के रानपुर गांव चौराहे के पास वन विभाग की टीम पर हमला हुआ, जिसमें वन रक्षक हरकेश गुर्जर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना सुबह करीब 6 बजे की है, जब छह सदस्यीय टीम नियमित गश्त पर निकली थी। गश्त के दौरान टीम को अवैध रेत से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी। टीम ने वाहन को रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इसी दौरान वन रक्षक हरकेश गुर्जर ने आगे बढ़कर वाहन को रोकने का प्रयास किया, तभी चालक विनोद ने उन्हें कुचल दिया और मौके से फरार हो गया।

रेत माफियाओं ने वनकर्मियों को बैरक में घुसकर धमकाया, मामला दर्ज
चंबल में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ वन विभाग की कार्रवाई से बौखलाए रेत माफियाओं ने खुली गुंडागर्दी शुरू कर दी। मुरैना के सबलगढ़ रेंज की बैरक में घुसकर आरोपियों ने कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी दी और गाली-गलौच की। बताया जा रहा है कि वन विभाग की टीम चंबल नदी के बगदिया घाट पर दबिश देकर लौटी थी। कर्मचारी बैरक में सरकारी कार्य और भोजन की तैयारी में लगे हुए थे, तभी माफियाओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया।

बैरक में घुसकर दी धमकी
घड़ियाल रेंजर दीपक शर्मा के मुताबिक, आरोपियों ने जबरन बैरक में प्रवेश किया और वनकर्मियों को इलाका खाली करने की धमकी दी। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। वन विभाग ने इस मामले में शिव प्रकाश उर्फ सिब्बू जाट, रूप सिंह जाटव, नईम खान और महावीर जाटव को आरोपी बनाया। सभी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने और धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया।

कांग्रेस का सरकार पर माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप
कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने भाजपा सरकार पर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में अवैध खनन माफियाओं को संरक्षण देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में खनिज माफिया का शासन चल रहा है और माफिया सरकार के संरक्षण में जनता की संपत्ति को लूट रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि माफियाओं ने चंबल और सिंध नदियों को खोखला कर दिया है और अब नदियों में रेत बहुत कम बची है।
 
उन्होंने कहा कि मार्च 2012 में आईपीएस नरेंद्र सिंह की हत्या माफिया द्वारा की गई थी। अब केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के क्षेत्र में भी माफिया ने एक वनकर्मी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध ट्रैक्टर भाजपा नेताओं के हैं, जो मुरैना में युवा मोर्चा से जुड़े हुए हैं।

Leave a Reply

Next Post

डगआउट में फोन इस्तेमाल से मचा बवाल, राजस्थान रॉयल्स विवादों में; ललित मोदी ने उठाए सवाल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 12 अप्रैल 2026। राजस्थान रॉयल्स की टीम एक बड़े विवाद में फंस गई है, जिसने आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी है। मामला टीम मैनेजर रोमी भिंडर द्वारा डगआउट में मोबाइल फोन के इस्तेमाल से जुड़ा है, जो कि […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 जुलाई से खुलेगा इंडो एमआईएम का ₹3812 करोड़ का आईपीओ