मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने दी कई विकास कार्यों की सौगात

indiareporterlive
शेयर करे

धान खरीदी केन्द्रों का भूमिपूजन और स्कूल भवनों का किया लोकार्पण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 23 नवंबर 2020। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने रविवार को बालोद जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र डौंडी ब्लाक में विभिन्न ग्रामों का दौरा कर नागरिकों को कई विकास कार्यों की सौगात दी। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण के साथ कई विकास कार्याें की घोषणाएं की। उन्होंने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याओं का निदान भी किया।

श्रीमती भेंड़ि़या ने सर्वप्रथम ग्राम कारुटोला में  सोसायटी धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन किया। उन्होंने स्थानीय मांगो पर ग्राम विकास के विभिन्न कार्यों के लिए घोषणा की। इसके साथ उन्होंने ग्राम ठेमा बुजुर्ग मंदिर में पूजा अर्चना की। उन्होंने ग्राम कांड़े और ग्राम पिच्चेटोला में अतिरिक्त स्कूल भवन का भूमिपूजन और ग्राम बह्मनी,ग्राम कोपेडेरा व ग्राम कोटागांव में  नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम कोटागांव में धान खरीदी केंद्र का भूमिपूजन भी किया। दौरा कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उन्होंने सक्षम अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। इस दौरान जिला,जनपद व ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधिगण और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

ड्रग्स मामले में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को राहत, मुंबई कोर्ट ने दी जमानत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 23 नवंबर 2020। ड्रग केस में गिरफ्तार कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को जमानत मिल गई है। आपको बता दें कि शनिवार (21 नवंबर) को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने मुंबई में भारती के घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही