दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, गुजरात से लाया गया दिल्ली…

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 25 अगस्त 2025। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के 1कुछ दिनों बाद हुई है। हमला बुधवार को उस समय हुआ था जब मुख्यमंत्री सिविल लाइंस स्थित अपने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर रही थीं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किया गया नया आरोपी तहसीन सैयद है, जो पहले से गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी सकरिया राजेशभाई खिमजी का दोस्त है। तहसीन को शुक्रवार रात गुजरात के राजकोट से पूछताछ के लिए दिल्ली लाया गया था और अब उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है।मुख्य आरोपी खिमजी, जो पेशे से ऑटो चालक है, को घटना के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री पर हमला किया था।

घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। केंद्र सरकार ने उन्हें ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। अब उनके साथ-साथ उनके आधिकारिक आवास और कार्यालय की भी सुरक्षा अर्द्धसैनिक बलों की वीआईपी सुरक्षा टीम (वीएसजी) द्वारा की जाएगी। यह वही सुरक्षा व्यवस्था है जो केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गांधी परिवार को भी मिली हुई है।

Leave a Reply

Next Post

पहली महिला प्लेबैक सिंगर को समर्पित है ‘सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज’, ट्रेलर रिलीज़

शेयर करे (अनिल बेदाग) इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 26 अगस्त 2025। भारत का सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो ने आज सॉन्ग्स ऑफ पैराडाइज का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। सबा आज़ाद और सोनी राजदान स्टारर इस प्रोजेक्ट की कहानी बहुत ही दिल को छू लेने वाली है। यह  पद्मश्री […]

You May Like

मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबने से मौत....|....बाबाधाम जाने वाले कांवड़ियों के लिए खुशखबरी....|....ऑक्सीजोन से विस्थापित दुकानदार क्रिस्टल आर्केड के सामने बसाए जाएंगे....|....पुलिस कार्रवाई पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, स्वतंत्र जांच के संकेत....|....अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत....|....गौरेला में बारिश के कारण स्कूल नहीं जा पा रहे थे बच्चे....|....नवविवाहित दंपती को सोशल मीडिया पर अश्लील संदेश भेजकर किया परेशान....|....करोड़ों के स्क्रैप चोरी मामले में सीआईएसएफ के 7 जवान सस्पेंड....|....फर्जी एसीबी अधिकारी बनकर आबकारी अधिकारी से मांगी शराब और नकदी....|....कार्बन फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद एक और लापरवाही