भारत माता को नमन कर बोले सीएम मोहन यादव- विभाजन की पीड़ा आज भी करती है व्यथित

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

भोपाल, 14 अगस्त 2026। विभाजन विभीषिका दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के शौर्य स्मारक में भारत माता को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश के बंटवारे की पीड़ा आज भी लोगों को व्यथित करती है और इससे सीख लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने की जरूरत है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर भोपाल स्थित शौर्य स्मारक में भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उन्होंने यहां बनाई गई डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम और देश के गौरवशाली इतिहास से जुड़ी डिजिटल सामग्री का अवलोकन किया और इसकी जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने भोपाल दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र की विशाल तिरंगा यात्रा को शौर्य स्मारक तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा भारत माता चौराहा (डिपो चौराहा) तक निकाली गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान अब पूरे देश में राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का उत्सव बन गया है। आज देश के हर राज्य, शहर और जिले में तिरंगा शान से लहरा रहा है।

भारत के बंटवारे जैसी त्रासदी एक हजार साल में नहीं हुई 
उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस हमें देश के बंटवारे के उस दर्दनाक दौर की याद दिलाता है, जब लाखों लोगों को अपना घर-बार छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा था। उस समय लोगों ने जिन कठिन परिस्थितियों का सामना किया, उसे याद कर आज भी मन व्यथित हो उठता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इतिहास की इस त्रासदी से सीख लेकर हमें एकता, भाईचारे और राष्ट्रीय भावना को और मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे जैसी त्रासदी पिछले एक हजार वर्षों के इतिहास में कभी नहीं हुई। 

सीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना 
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्ममंथन करने की जरूरत है। यदि वह सत्य को नहीं समझती है, तो सत्याग्रह की बात करना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे युवा देशों में से एक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य तय किया गया है और सभी नागरिकों को इस दिशा में मिलकर काम करना चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

विकसित भारत के संकल्प में विकसित छत्तीसगढ़ की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री

शेयर करेमुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की घोषणा, 6,671 शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए बनाए जाएंगे शौचालय इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी