जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अंबिकापुर, 28 सितंबर 2026। झारखंड के जमशेदपुर में तीन लोगों को गोली मारकर फरार हुए चार शूटरों को छत्तीसगढ़ की मणिपुर थाना पुलिस ने अंबिकापुर में गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान चेकिंग करते हुए रविवार की देर शाम चारों आरोपियों को धरदबोचा। जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद ये सभी आरोपी झारखंड की सीमा पार कर छत्तीसगढ़ की तरफ भाग निकले थे। घटना के बाद से ही पुलिस अलर्ट पर थी और अब झारखंड पुलिस की टीम गिरफ्तार आरोपियों को अपने साथ ले जाने के लिए अंबिकापुर पहुंच गई है।

नाकेबंदी के दौरान हुई कार्रवाई
जमशेदपुर में गोलीकांड के बाद आरोपी तत्काल वाहन में सवार होकर फरार हो गए थे। इसके बाद झारखंड पुलिस ने पड़ोसी राज्यों छत्तीसगढ़ और ओडिशा की पुलिस को तुरंत अलर्ट भेजा। दोनों राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में वाहनों की सघन निगरानी शुरू कर दी गई। अंबिकापुर के मणिपुर क्षेत्र में पुलिस टीम लगातार संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक कार को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तब उसमें सवार चार लोगों की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कड़ी पूछताछ और पहचान सुनिश्चित होने के बाद पुलिस ने चारों शूटरों को हिरासत में ले लिया।

रेस्टोरेंट के पास दागी थीं गोलियां
मामला झारखंड के जमशेदपुर जिले के सोनारी थाना क्षेत्र से जुड़ा है। वहां मरीन ड्राइव स्थित एक रेस्टोरेंट में 26 सितंबर की दोपहर चार युवकों पर बदमाशों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमलावरों ने लगभग 10 से 15 राउंड फायरिंग की, जिससे क्षेत्र में भगदड़ और अफरातफरी मच गई। जान बचाने के लिए भागते समय तीन युवकों को गोलियां लग गईं, जबकि एक युवक किसी तरह बच निकला। घटना के तुरंत बाद स्थानीय पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

आरोपियों को लेने पहुंची जमशेदपुर पुलिस
चारों शूटरों की छत्तीसगढ़ में गिरफ्तारी की सूचना मिलने के तुरंत बाद झारखंड पुलिस की विशेष टीम अंबिकापुर के लिए रवाना हो गई थी। अंबिकापुर पहुंची झारखंड पुलिस अब मणिपुर थाना पुलिस से संपर्क कर कागजी कार्रवाई पूरी कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों का पहले चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।  मेडिकल जांच की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अंबिकापुर पुलिस कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपियों को झारखंड पुलिस के सुपुर्द कर देगी। इसके बाद झारखंड पुलिस आरोपियों को जमशेदपुर ले जाकर मामले में आगे की जांच और पूछताछ करेगी। 

Leave a Reply

Next Post

माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी

शेयर करेशराब की लत ने छीनी युवक की जान इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरबा, 28 सितंबर 2026। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मोहल्ले […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी