माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरबा, 28 सितंबर 2026। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के कदमहाखार बस्ती में शनिवार शाम शराब के नशे में घर में तोड़फोड़ करने वाले एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद मोहल्ले में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अमित कुजूर पिता भूषण कुजूर (22) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमित शराब का आदी था और अक्सर नशे में धुत रहता था। शनिवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा और शराब के लिए अपने माता-पिता से पैसे मांगने लगा। मना करने पर वह गाली-गलौज करते हुए मारपीट पर उतारू हो गया। इतना ही नहीं नशे में उसने घर में रखी वाशिंग मशीन, सिलाई मशीन समेत अन्य घरेलू सामानों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। बेटे की हरकतों से परेशान होकर माता-पिता मानिकपुर चौकी पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी।

शिकायत मिलने के बाद मानिकपुर चौकी पुलिस अमित के घर पहुंची। इस दौरान अमित ने खुद को अंदर कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर तक पुलिस ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन जब मामला शांत लगा तो पुलिस वापस लौट गई। कुछ घंटे बाद रात करीब 8 बजे जब परिजनों को अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो अनहोनी की आशंका होने पर परिजनों ने पड़ोस के एक युवक को घर के पीछे की दीवार फांदकर अंदर भेजा। अंदर जाकर युवक ने दरवाजा खोला अमित कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला।

हादसे की सूचना तुरंत मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। नशे की लत और पारिवारिक विवाद इसके पीछे की वजह हो सकती है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, वहीं इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। 

Leave a Reply

Next Post

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

शेयर करेपटना में जन आक्रोश मार्च के दौरान हंगामा; पुलिस से धक्कामुक्की इंडिया रिपोर्टर लाइव पटना, 28 सितंबर 2026। राजधानी पटना में सोमवार को भाकपा माले, एआईवाईएफ, एआईएसएफ, एआईएसए समेत विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने जन आक्रोश मार्च निकाला। गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से शुरू हुआ यह मार्च राजभवन […]

You May Like

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग....|....माता-पिता पहुंचे पुलिस के पास, पीछे से बेटे ने लगाई फांसी....|.... जमशेदपुर में तीन युवकों पर फायरिंग करके भागे चार शूटर गिरफ्तार....|....सीएम साय के निर्देश पर बाढ़ प्रभावितों के लिए राहत और बचाव कार्य तेज, मुआवजा देगी सरकार....|....किशोर के साथ मारपीट कर बनाया आपत्तिजनक वीडियो....|....छत्तीसगढ़ के जनभागीदारी आधारित नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय....|....कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने सहयोगियों सहित प्रभारी महासचिव सुखदेव भगत का किया स्वागत....|....शाही मस्जिद के हिस्से को हटाने पर फिर हुआ पथराव....|....हादसे के बाद राजवाड़ा चौक से सिटी बसें हुई गायब....|....फर्जी आईएएस तृप्ति सिंह केस में शिकायतकर्ता रोहित भी आरोपी