‘गाजा में जो होने दिया गया, वह मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात’, प्रियंका गांधी का छलका दर्द

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 फरवरी 2024। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को गाजा में जारी इस्राइली सैन्य कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के तौर पर दर्ज किया जाएगा। वहां न्याय, मानवता और अंतरराष्ट्रीय मर्यादा के सभी नियमों को तार-तार किया गया है।

दक्षिणी और मध्य गाजा में हुए थे हमले
दरअसल, खबर आई थी कि इस्राइली हमलों में दक्षिणी और मध्य गाजा में कम से कम 48 लोग मारे गए। इनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इसी संदर्भ में कांग्रेस महाचसिव की यह टिप्पणी आई है।

‘भयानक मिसाल कायम कर चुका’
प्रियंका गांधी ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने गाजा में जो होने दिया है, वह इतिहास में न केवल पूरी मानवता के लिए एक बड़ी शर्म की बात है, बल्कि मानव जाति के लिए एक परिवर्तनकारी मोड़ के रूप में दर्ज की जाएगी। उन्होंने कहा कि नरसंहार को देखकर आंखें बंद कर देना, हजारों निर्दोष बच्चों की निर्मम हत्या से मुंह मोड़ लेना, जब पूरा देश भूख से मर रहा हो और मदद की गुहार लगा रहा हो, जब अस्पतालों पर बमबारी हो रही हो, डॉक्टरों को प्रताड़ित किया जा रहा हो और अपमानित किया जा रहा हो, तब कदम उठाने से इनकार करना और मरीजों को मरने देना, यह सब अब एक भयानक मिसाल कायम कर चुका है।

दुनिया को चेताया
प्रियंका ने कहा कि मानवता लहूलुहान हो गई है और हममें से हर किसी को किसी दिन इसके लिए अकल्पनीय कीमत चुकानी पड़ेगी, जब तक कि हम अपनी आवाज नहीं उठाएंगे और जो सही है उसके लिए खड़े नहीं होंगे।

हाल ही में अस्पताल से मिली छुट्टी
इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा को सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें शरीर में पानी की कमी और पेट में संक्रमण की शिकायत के बाद यहां लाया गया था। हालांकि, इलाज के बाद आज उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। प्रियंका स्वास्थ्य कारणों की वजह से बीते शुक्रवार को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भी शामिल नहीं पाई थीं। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक, उन्हें उत्तर प्रदेश के चंदौली से यात्रा में शामिल होना था। इस बीच प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर खुद के अस्वस्थ होने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी दी थी।

Leave a Reply

Next Post

विपक्ष के हंगामे के बीच झारखंड विधानसभा का सत्र, 4981 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रांची 23 फरवरी 2024। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र शुरू हो गया। बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत काफी हंगामेदार रही। झारखंड स्टाफ सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 के पेपर लीक की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर हंगामा किया। विपक्ष के […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं