घर के आंगन में चैन की नींद सो रहे 5 लोगों को बोलेरो ने कुचला, 1 की मौत…4 लोग की हालत गंभीर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लातेहार 15 जून 2024। झारखंड के लातेहार जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया है जब एक बोलेरो ने आंगन में सो रहे 5 लोगों को कुचल दिया, जिससे 1 की मौत हो गई है जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला जिले के सदर थाना क्षेत्र के कोने गांव का है। बताया जा रहा है कि शनिवार की अहले सुबह बीड़ी पत्ता व्यवसाय से जुड़ी एक तेज रफ्तार बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गांव निवासी राजदेव लोहार के मिट्टी के घर में जा घुसी। हादसा इतना भीषण था कि मिट्टी के घर की दीवार ढह गई। हादसे में घर में सो रहे राजदेव लोहरा की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर किया गया।

घटना के विरोध में स्थानीय लोगों ने लातेहार नवरंग चौक के पास सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम कर रहे लोगों का कहना है कि मृतक के परिजनों को तत्काल मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपए दिए जाएं। साथ ही सभी घायलों के इलाज का पूरा खर्च वाहन मालिक को उठाना होगा।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़: अबूझमाड़ मुठभेड़ में मारे गए 8 नक्सली, एक जवान की मौत, दो घायल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नारायणपुर 15 जून 2024। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मुठभेड़  में 8 नक्सलियों के मारे जाने की खबर सामने आई है। यहां सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में कुल 8 नक्सली मारे गए हैं। ड्यूटी के दौरान एक जवान की भी मौत हुई, जबकि दो घायल हुए […]

You May Like

बैज बोले- बीएसपी लोहा चोरी के तार सीएम हाउस से जुड़े....|....DMF के कामों में गड़बड़ी मिली,सब-इंजीनियर पर कार्रवाई के निर्देश....|....महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर....|....‘दो बच्चों का झगड़ा था, सियासी रंग दे दिया’....|....जीतन राम मांझी की हालत में सुधार....|....बिहार में फिर डबल मर्डर : पति-पत्नी की गोली मारकर हत्या....|....एमपी में जहरीली शराब से पिता-बेटा समेत 19 मौतें....|....70 करोड़ की निवेश ठगी का खुलासा....|....इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, मिलने के लिए गौरेला पहुंची 17 वर्षीय किशोरी....|....'पूर्व सीएम करुणानिधि ने सत्ता का दुरुपयोग किया'