UP Election 2022: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले- सत्ता में वापस लौटे तो होली-दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर देंगे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 19 फरवरी 2022। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गोंडा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने करनैलगंज में जनता से वादा किया कि अगर यूपी में भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो गरीबों को होली व दिवाली पर फ्री गैस सिलेंडर दिया जाएगा। रक्षामंत्री ने कहा कि भारत अब कमजोर देश नहीं रहा। दुनिया में भारत की बात को अब पूरी गंभीरता से सुना जाता है। पहले ऐसा नहीं था। कांग्रेस के लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था कि गलवान घाटी में 38-50 भारत के सिपाही चीनी सैनिकों के साथ झड़प में शहीद हो गए जबकि चीन के सिर्फ तीन से चार सैनिक ही मारे गए हैं। मैंने रक्षामंत्री होने के बावजूद इस पर जवाब नहीं दिया क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि लोगों को जो कहना है कहने दीजिए।

रक्षामंत्री ने कहा ने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं कि मोदी सरकार के दौरान चीन और पाकिस्तान करीब आए हैं। लगता है कि उन्होंने भारत का आधुनिक इतिहास नहीं पढ़ा है। जब पाकिस्तान ने सियाचिन घाटी चीन को सौंपी थी तो देश के प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू थे। पाक अधिकृत कश्मीर में जब काराकोरम हाइवे बनाया जा रहा था तो उस समय इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं। वहीं, जब चीन पाक आर्थिक कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा था तब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नहीं बल्कि डॉ. मनमोहन सिंह थे।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब चुनाव के छह बड़े चेहरे: मतदान से एक दिन पहले सभी नेताओं के अपने-अपने दावे, अब जनता की बारी

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चंडीगढ़ 19 फरवरी 2022। पंजाब की धरती इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है। जहां नेता अपने-अपने वादे और दावे कर रहे हैं, वहीं जनता सभी के इरादे भांप रही हैं। मतदाता ऐसे नेता को चुनना चाह रहे हैं, जो पंजाब की तस्वीर बदल […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए