भारत-पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का मुकाबला रद्द, भारतीय खिलाड़ियों ने किया था बहिष्कार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 जुलाई 2025। भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (डब्ल्यूसीएल) का मुकाबला रद्द कर दिया गया है। आयोजकों ने यह फैसला भारतीय खिलाड़ियों के नाम वापस लेने के बाद लिया है। डब्ल्यूसीएल ने भी इस संबंध में बयान दिया है। इस मैच को लेकर भारतीय प्रशंसकों में काफी नाराजगी थी। इतना ही नहीं, शिखर धवन, सुरेश रैना और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के इस मैच का बहिष्कार करने की खबरें भी सामने आई थी। भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी एक्स पर इस मैच को लेकर रोष जताया था। उन्होंने लिखा, जो कदम मैंने 11 मई को लिया, उस पर आज भी वैसे ही खड़ा हूं। मेरा देश मेरे लिए सबकुछ है और देश से बढ़कर कुछ नहीं होता। जय हिंद।

सोशल मीडिया पर फैंस ने जताया था रोष
पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस टूर्नामेंट से सुरेश रैना, शिखर धवन और हरभजन सिंह ने नाम वापस लिया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर भी भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर काफी रोष जताया जा रहा था। आखिरकार आयोजकों ने इस रद्द करने का फैसला किया। युवराज सिंह की अगुआई वाली टीम का इस टूर्नामेंट में यह पहला मुकाबला था। भारतीय टीम में शिखर धवन, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाटी रायुडू जैसे बल्लेबाज शामिल हैं।

आयोजकों ने मांगी माफी
डब्ल्यूसीएल ने बयान में बताया कि हाल ही में दोनों देशों के बीच वॉलीबॉल मैच के बाद भारत-पाकिस्तान मुकाबले का कार्यक्रम रखा गया था। हालांकि, मैच रद्द करने का फैसला लिया गया है। डब्ल्यूसीएल भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए माफी मांगता है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, कई अन्य भारतीय खिलाड़ी भी पाकिस्तान के साथ मैच नहीं खेलने के पक्ष में थे। 

Leave a Reply

Next Post

गाजा युद्ध पर फूटा हमास का गुस्सा, बोला- हजारों बेगुनाहों  की हत्या के लिए मुस्लिम जगत जिम्मेदार

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव गाजा 20 जुलाई 2025। फिलिस्तीनी संगठन हमास ने गाजा पट्टी में जारी युद्ध को लेकर एक बार फिर इजरायल और अरब देशों दोनों पर तीखा हमला बोला है। हमास की सशस्त्र शाखा अल कसम ब्रिगेड के प्रवक्ता अबू ओबैदा ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह