8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस पर देश को मिल सकता है एयर डिफेंस कमांड, मजबूत होंगी सेनाएं

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 अगस्त 2020। देश के एयर डिफेंस को मजबूत करने के लिए CDS बिपिन रावत की अगुवाई में जल्द ही बड़ा फैसला हो सकता है। देश को एयर डिफेंस कमांड मिल सकता है, जो इस मोर्चे पर काम को आगे बढ़ाएगा। चीन, पाकिस्तान और नेपाल के साथ बॉर्डर पर तनाव के बीच सेनाओं को मजबूत करने का काम लगातार जारी है. चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत के द्वारा इस 8 अक्टूबर को वायुसेना को पहला ट्राई सर्विस कमांड मिल सकता है, जो कि पूरे देश के एयर डिफेंस को हैंडल करेगा।

ऐसे वक्त में जब देश के सामने चीन और पाकिस्तान के जैसी दोहरी चुनौती है, तब इस तरह के कमांड का बनना काफी लाभदायक साबित हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक, इसका मकसद होगा कि सेना की तीनों सर्विस की सुविधाओं के एक कमांड के अंडर में लाना ताकि देश के एयर स्पेस को सुरक्षित रखा जा सके।

बता दें कि 8 अक्टूबर को वायुसेना दिवस होता है, इसी दिन इसका ऐलान किया जाना है. इस कमांड को बनाने की शुरुआती तैयारियां की जा चुकी हैं। CDS की अगुवाई में मिलिट्री अफेयर्स डिपार्टमेंट ने इसके लिए ज्वाइंट मिलिट्री, थियेटर कमांड बनाने का निर्देश दिया है।

इसके अलावा भी लॉजिटिक्स कमांड और अन्य मुद्दों पर बात जारी है. CDS बिपिन रावत ने इस मसले पर सेना प्रमुख और वायुसेना प्रमुख के साथ बात की. हालांकि, अभी थियेटर्स कमांड के लिए कोई अलग से पोस्ट तैयार नहीं की जाएगी. अभी इन्हें लेफ्टिनेंट जनरल रैंक के अफसर की संभालेंगे।

बता दें कि सेना की हर सर्विस का अपना एक एयर डिफेंस सैटअप होता है। इस कमांड के बनने के बाद तीनों सेनाओं की शक्ति को साथ मिलाकर देश के एयर डिफेंस को मजबूत किया जाएगा।

Leave a Reply

Next Post

कलेक्टर ने की गिरदावरी एवं किसानों के पंजीयन कार्य की समीक्षा : कलेक्टर ने दिए लंबित राजस्व प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बेमेतरा 27 अगस्त 2020। कलेक्टर शिव अनंत तायल ने जिले के राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय काम-काज की समीक्षा की। कल कलेक्टोरेट सभाकक्ष मे आयोजित बैठक मे धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन, गिरदावरी, बाढ़ आपदा से निपटने सहित राजस्व प्रकरणों की निराकरण […]

You May Like

परिसीमन और एसआईआर पर रार: खरगे ने की सर्वदलीय बैठक की मांग....|....बस्तर दशहरे में पूरी हुई निशा जात्रा की रस्म....|....कोरबा में आईटीआई छात्र की आत्महत्या से मचा हड़कंप....|....रामानुजगंज छठ घाट पर नहाते समय गहरे पानी में समाया किशोर....|....50 करोड़ का 100 क्विंटल गांजा जब्त, 501 आरोपी गिरफ्तार....|....महाकाल की नगरी से दिग्विजय सिंह की ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ शुरू....|....राज्य वन सेवा मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी....|....पीरागढ़ी में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग....|....विजयादशमी पर सीएम योगी ने गुरु गोरखनाथ का किया विशेष पूजन....|....बवासीर की समस्या बढ़ा सकती हैं आपकी ये गलतियां