मणिपुर में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल; वसूली के मामले में तीन गिरफ्तार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 02 अप्रैल 2025। मणिपुर सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया है। इसके तहत 14 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। तबादला किए गए अधिकारियों में दो पुलिस अधीक्षक भी शामिल हैं। जिरीबाम के पुलिस अधीक्षक शेख मोहम्मद जाकिर को काकचिंग का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं काकचिंग की एसपी प्रियदर्शिनी लेशराम को जिरीबाम का नया एसपी बनाया गया है। वहीं यारीपोक के एसडीपीओ गौरव डोगरा का ट्रांसफर सिंगजामेई एसडीपीओ के पद पर हुआ है। मणिपुर राइफल्स के असिस्टेंट कमांडेंट अभिनव को कांगपोकपी पुलिस में एडिश्नल सुपरीटेंडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अकोइजाम सदानंद सिंह इंफाल ईस्ट के नए एडिश्नल एसपी ट्रैफिक होंगे। केइशाम बोजोउकुमार सिंह को एडिश्नल एसपी विजिलेंस बनाया गया है। रत्ताना नगासेकपम, सीआईडी के नए एडिश्नल एसपी होंगे। 

वसूली के आरोप में तीन गिरफ्तार
सुरक्षाबलों ने मणिपुर में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग काकचिंग और इंफाल ईस्ट के प्रतिबंधित संगठन से जुड़े हैं। इन पर जबरन वसूली करने के आरोप लगे हैं। आरोपी काकचिंग जिले के PREPAK-Pro नामक प्रतिबंधित संगठन का सदस्य है। इसके दो सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इंफाल वेस्ट के साजीरोक इलाके में तलाशी अभियान के दौरान हथियारों की बरामदगी भी की गई है। 

Leave a Reply

Next Post

रक्षा मंत्री बोले- उत्तर भारत ने दक्षिण पर नहीं जमाया प्रभुत्व, देश का चरित्र मानवता की सेवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 02 अप्रैल 2025। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, यह कहना भ्रामक है कि कई मुद्दों पर उत्तर भारत ने दक्षिण के राज्यों पर प्रभुत्व जमा लिया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की धरती स्वयं इस बात का प्रमाण है कि दक्षिण ने […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग