सीएनजी सिलेंडर में धमाके की बात गलत, सरकार ने कहा- ये दावा फर्जी; जनता से की अलर्ट रहने की अपील

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद इसे लेकर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट में दावा किया गया कि दिल्ली में हुआ विस्फोट सीएनजी सिलेंडर में हुआ धमाका था और इस दावे के पक्ष में कहा गया कि दिल्ली के स्पेशल सीपी (कानून व्यवस्था) रविंद्र यादव ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि अब सरकार ने इस दावे को खारिज कर दिया है। 

सरकार ने आधिकारिक जानकारी ही साझा करने की अपील की
पीआईबी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर बताया गया है कि सीएनजी सिलेंडर में धमाके की बात फर्जी है। दिल्ली पुलिस के किसी भी अधिकारी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। घटना की जांच चल रही है। साथ ही लोगों से अलर्ट रहने की अपील की गई है और कहा गया है कि बिना किसी आधिकारिक और पुष्ट जानकारी के बिना कोई भी पोस्ट साझा न करें। 

पीआईबी के अकाउंट पर साझा एक पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली धमाके की कुछ फर्जी तस्वीरें सोशल मीडिया पर प्रसारित की जा रही हैं। कुछ तस्वीरों को दिल्ली धमाके की तस्वीरें बताया जा रहा है, लेकिन वे लेबनान में साल 2024 में हुए धमाके की हैं। सरकार ने अपील की कि विश्वसनीय जानकारी ही सोशल मीडिया पर साझा करें।

सोमवार शाम लाल किला के पास हुआ धमाका
लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के बाहर एक कार में ब्लास्ट हो गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। आसपास मौजूद गाड़ियों में आग लग गई और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाके में 10 लोगों की मौत हुई है और कई घायल हैं। दिल्ली बम धमाके के तार फरीदाबाद के आतंकी नेटवर्क से जुड़ते दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलवामा के जिस व्यक्ति ने धमाके में इस्तेमाल हुई कार खरीदी थी, वह भी पेशे से एक डॉक्टर है। वहीं फरीदाबाद में विस्फोटक के साथ पकड़ा गया आरोपी मुजम्मिल शकील और सहारनपुर से गिरफ्तार डॉक्टर आदिल भी डॉक्टर हैं और डॉक्टर आदिल का ताल्लुक भी जम्मू कश्मीर से है। 

Leave a Reply

Next Post

धमाके के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में हाई अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने की उच्च स्तरीय बैठक

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 11 नवंबर 2025। सोमवार की शाम दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत देश के कई शहरों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली में उच्च स्तरीय बैठक की। इस बैठक में कई शीर्ष अधिकारी […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल