टैक्स पर राहत की उम्मीद में एलन मस्क की टेस्ला, PM मोदी से लगाई गुहार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2021। इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली अमेरिकी कंपनी टेस्ला भारत में एंट्री से पहले आयात शुल्क पर राहत चाहती है। बीते कुछ महीनों से टेस्ला के सीईओ एलन मस्क भी इस कटौती की मांग कर रहे हैं। अब कंपनी ने पीएमओ का दरवाजा खटखटाया है। पिछले महीने एक गुप्त बैठक में टेस्ला के अधिकारियों ने अपनी मांग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अधिकारियों के सामने रखा है। रॉयटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि बैठक के दौरान, टेस्ला ने अलग से अपने सीईओ एलन मस्क और पीएम मोदी के बीच मीटिंग का अनुरोध भी किया है। यह स्पष्ट नहीं है कि पीएम मोदी के कार्यालय की ओर से क्या जवाब दिया गया है। 

टेस्ला की मांग पर बंटे अधिकारी:  सूत्रों के मुताबिक सरकारी अधिकारी टेस्ला की मांग पर बंटे हुए हैं। कुछ अधिकारी चाहते हैं कि कंपनी किसी भी राहत से पहले डोमेस्टिक मैन्युफैक्चरिंग के लिए प्रतिबद्ध हो। सूत्रों ने कहा कि सरकार स्थानीय ऑटो उद्योग पर पड़ने वाले असर को लेकर भी चिंतित है।

क्या है मामला: दरअसल, टेस्ला इस साल भारत में आयातित कारों की बिक्री शुरू करना चाहती है, लेकिन उनका कहना है कि आयात शुल्क बहुत ज्यादा है। यही वजह है कि टेस्ला सरकार से आयात शुल्क पर राहत की मांग कर रही है। हालांकि, कई घरेलू कंपनियां इसके पक्ष में नहीं हैं। कैब सर्विस प्रोवाइडर ओला के को-फाउंडर भाविश अग्रवाल पहले इस टेस्ला की इस मांग का विरोध कर चुके हैं। वहीं, टाटा मोटर्स जैसी कंपनियां भी इसका विरोध कर रही हैं।

कितना है आयात शुल्क: भारत 40,000 डॉलर या उससे कम लागत वाले इलेक्ट्रिक वाहनों पर 60 प्रतिशत का आयात शुल्क और 40,000 डॉलर से अधिक की कीमत वाले वाहनों पर 100 प्रतिशत शुल्क लगाता है। विश्लेषकों के मुताबिक इन दरों पर टेस्ला की कारें काफी महंगी हो जाएंगी और भारत में इसकी बिक्री को सीमित कर सकती है।

नितिन गडकरी ने दी थी हिदायत: हाल ही में परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने टेस्ला को भारतीय बाजार के लिए कुछ हिदायत भी दी थी। मसलन, गडकरी ने कहा था कि भारत में चीन में बनी कारों की बिक्री नहीं करनी चाहिए। इसके बजाय स्थानीय रूप से निर्माण करना चाहिए। हालांकि, टेस्ला ने संकेत दिया है कि वह पहले आयात के साथ प्रयोग करना चाहती है। एलन मस्क ने जुलाई में ट्विटर पर कहा था कि अगर टेस्ला आयातित वाहनों के साथ सफल होने में सक्षम रहती है तो भारत में एक कारखाने की काफी संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

भारत और नेपाल में आफत की बारिश, बाढ़ के चलते गई 150 से ज्यादा लोगों की जान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 21 अक्टूबर 2021। भारत और पड़ोसी मुल्क नेपाल इस वक्त भारी बारिश के चलते आई बाढ़ का सामना कर रहा है। दोनों देशों में इस आपदा के चलते काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। दोनों देशों में बाढ़ से मरनेवालों की […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़