कोरोना से 1 दिन में 666 लोगों की मौत के आंकड़े ने डराया, एक्टिव केस घटे; नए मामलों में भी कमी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2021। देश में एक दिन में कोरोना के 16,326 नए केस ही मिले हैं, लेकिन मौतों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है, जो डराने वाला है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के चलते 666 लोगों के मरने की खबर है। हालांकि नए केसों का आंकड़ा कम होने की वजह से थोड़ी राहत जरूर है। दरअसल मौतों का आंकड़ा बढ़ने की वजह केरल की ओर से दिया गया बैकलॉग भी शामिल है। केरल ने मौत के आंकड़े को रिवाइज करते हुए शुक्रवार को 563 मौतों के बैकलॉग की जानकारी दी थी। इसी के चलते यह आंकड़ा बढ़ते हुए 666 हो गया, जबकि दिन भर का वास्तविक आंकड़ा 103 का ही है।

बीते एक दिन में 16,326 नए केस मिले हैं, जबकि इसी अवधि में 17,677 लोग रिकवर हुए हैं। इस तरह एक्टिव केसों में भी 1 हजार से ज्यादा की कमी देखने को मिली है, लेकिन कोरोना से मौतों के ट्रेंड ने चिंताएं बढ़ा दी हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो अब यह आंकड़ा 98.16% का हो गया है, जबकि एक्टिव केसों की संख्या की बात करें तो अब यह आंकड़ा 1,73,728 ही रह गया है। यह बीते 233 दिन यानी 8 महीनों में सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही वीकली पॉजिटिविटी रेट भी तेजी से कम होते हुए अब 1.24 पर्सेंट हो गया है। यह आंकड़ा पिछले एक महीने से 2 फीसदी से कम पर बना हुआ है। डेली पॉजिटिविटी रेट में भी तेजी से कमी आई है और यह आंकड़ा अब 1.20 फीसदी ही रह गया है। शुक्रवार को ही देश ने 1 अरब से ज्यादा कोरोना टीके लगाए जाने का उत्सव मनाया था।

अब उसके अगले ही दिन मौतों का आंकड़ा अचानक बढ़ने से चिंताओं में इजाफा हुआ है। खासतौर पर फेस्टिव सीजन के दौरान मौतों का इतना बड़ा आंकड़ा चिंतित करता है। बता दें कि देश भर में 1 अरब 1 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके लग चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने 1 अरब का आंकड़ा पार होने पर देश को संबोधित करते हुए कहा था कि भले ही कोरोना से राहत मिल रही है, लेकिन युद्ध अभी जारी है। ऐसे में हमें हथियार नहीं डालने हैं।

देश में कोरोना से अब तक मरने वालों का कुल आंकड़ा तेजी से बढ़ते हुए 4,53,708 हो गया है। राहत की बात यह है कि लगातार 29वें दिन ऐसा हुआ है, जब कोरोना के नए केसों की संख्या 30,000 से कम है, जबकि 118वां दिन है, जब नए मामले 50,000 से कम हैं। इस बीच वैक्सीनेशन की रफ्तार भी बनी हुई है। पिछले एक दिन में 68 लाख से ज्यादा कोरोना टीके लगाए गए हैं। इस तरह से कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा देश में 1 अरब 1 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Leave a Reply

Next Post

देवभूमि से मातृभूमि लौटे यात्री, मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार, कहा इतनी त्वरित सहायता मिली, बड़ी आपदा से बचे

शेयर करेसुबह-सुबह भिलाई लौटे यात्रियों ने बताया मंजर, कहा आपदा की जानकारी मिलते ही अलर्ट मोड में थी सरकार, राज्य सरकार और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरंतर की बातचीत और हमारा ख्याल रखा इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर, 23 अक्टूबर 2021। भिलाई के सभी 55 यात्री आज उत्तराखंड से सुरक्षित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं