देश में बाघों की संख्या बढ़कर हुई 3167, पीएम मोदी ने जारी किए आंकड़े…बोले- यह गर्व की बात

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाघों का नया आंकड़ा जारी कर दिया है। इस नए आंकड़े के अनुसार, साल 2022 में देश में बाघों की संख्या बढ़कर 3167 हो गई है। पहले यह आंकड़ा 2967 का था। इस तरह देश में बाघों की संख्या में 200 की बढोतरी हुई है। प्रधानमंत्री मोदी ने प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री ने इस मौके पर एक स्मारक सिक्का भी जारी किया।

कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि देश में बाघों के संरक्षण की शुरुआत साल 1973 में नौ टाइगर रिजर्व क्षेत्रों के साथ हुई थी। आज इनकी संख्या 53 टाइगर रिजर्व तक पहुंच गई है। इनमें से 23 टाइगर रिजर्व को अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिली हुई है। बता दें कि साल 1973 में तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार ने प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत की थी। एक अप्रैल को इस प्रोजेक्ट के 50 साल पूरे हो गए हैं। IBCA के तहत बाघों, शेर, तेंदुए, हिम तेंदुए, जैगुआर, चीता, प्यूमा के संरक्षण पर फोकस किया जाएगा। 

पीएम मोदी बोले- यह पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘देश में बाघों के संरक्षण और उनकी सुरक्षा में प्रोजेक्ट टाइगर ने अग्रणी भूमिका निभाई है। प्रकृति की रक्षा, भारतीय संस्कृति का हिस्सा है। प्रोजेक्ट टाइगर की सफलता ना सिर्फ भारत के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए गर्व का विषय है। भारत ने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं और उसी समय दुनिया के 75 प्रतिशत बाघ भारत में निवास करते हैं।’ 

एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘दुनिया में एशियाई शेरों का इकलौता घर भारत है। देश में शेरों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। साल 2015 में देश में 525 शेर थे और 2020 में बढ़कर 675 हो गए। तेंदुओं की संख्या में  भी बीते चार सालों में 60 फीसदी का उछाल आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘हम एक महत्वपूर्ण समय के साक्षी बन रहे हैं, जब प्रोजेक्ट टाइगर को 50 साल पूरे हो रहे हैं। भारत ने ना सिर्फ बाघों को बचाया बल्कि उन्हें ऐसा इकोसिस्टम दिया, जिससे वह फल-फूल सके। हमारे पास दुनिया भर की कुल जमीन का सिर्फ 2.4 फीसदी है लेकिन वैश्विक विविधता में हमारा हिस्सा 8 फीसदी है।’

उन्होंने कहा कि ‘भारत में दशकों पहले चीते विलुप्त हो गए थे लेकिन हम चीतों को दक्षिण अफ्रीका और नामीबिया से लेकर आए और चीतों को एक देश से दूसरे देश में लाकर बसाने में हमें सफलता मिली है। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे देश में करीब 30 हजार हाथी हैं और एशियाई हाथियों की दुनिया में सबसे ज्यादा संख्या भारत में है।’ 

Leave a Reply

Next Post

घर बेचा-जेवरात बेचे, लेकिन नहीं रोकी मुहिम...लोगों को फ्री हेलमेट बांटने के लिए इस शख्स ने खर्च कर दी पूरी कमाई

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 अप्रैल 2023। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया- राघवेंद्र कुमार अब तक 22 राज्यों में 50 हजार से भी ज्यादा हेलमेट बांट चुके हैं। राघवेंद्र कुमार का कहना है कि वह नहीं चाहते कि देश में कोई भी व्यक्ति बिना हेलमेट के बाइक या […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं