एसईसीएल में एस.के. पाल ने किया निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर 16 दिसंबर 2020। एसईसीएल एवं एम.सी.एल. में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके एस. के. पाल ने दिनांक 15.12.2020 को एसईसीएल में निदेशक (तकनीकी) का पदभार ग्रहण किया। एस.के.पाल को एसईसीएल के निदेशक मंडल तथा अन्य कर्मिओं ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी।

उल्लेखनीय है कि एस.के.पाल, निदेशक (तकनीकी) का दायित्व संभालने से पूर्व एसईसीएल के गेवरा एवं कोरबा क्षेत्र के क्षेत्रीय महाप्रबंधक रहे हैं। जठिल कार्यों को सरलता से पूर्ण करने की खूबी रखने वाले एस.के. पाल ने अपने कार्य के दौरान कई अहम उपलब्धियाॅं हासिल की। इनमें क्षेत्रीय महाप्रबंधक के तौर पर कार्य करते हुए कोयला उत्पादन एवं संप्रेषण में सुद्ढ़ बढ़त शामिल है। इसी दौरान गेवरा क्षेत्र में साइलो के स्थापना एवं उन्नयन में उनका विशेष योगदान रहा है। कोरबा क्षेत्र ने भी उनके कार्यकाल में कोयला उत्पादन-उत्पादकता एवं संप्रेषण में विशेष बढ़त हासिल की।

कोयला क्षेत्र में विशेषज्ञ की पहचान रखने वाले एस.के.पाल ने माइनिंग में बैचलेर ऑफ़ साइंस (इंजीनियरिंग), वर्ष 1981 में एनआईटी, राऊरकेला से पूर्ण किया। एस.के.पाल ने वर्ष 1985 को महानदी कोलफिल्डस लिमिटेड से कोल इंडिया में अपनी सेवाएँ प्रारंभ की। उपरांत माह नवंबर, 2002 में उनकी पदस्थापना एसईसीएल में हुई।

एसईसीएल में उन्होनें गेवरा एवं कोरबा क्षेत्र के साथ साथ कुसमुंण्डा एवं जोहिला क्षेत्र में भी अपना विशेष योगदान दिया। एसईसीएल मुख्यालय में महाप्रबंधक (सी.एम.सी.) के तौर पर उन्होंनें अपना कार्यकाल बखूबी निभाया। इस दौरान उन्होनें ई-निविदा प्रणाली को अपनाने एवं विस्तारित करने में अहम भूमिका निभाई।

एस.के.पाल को उनके उत्कृष्ठ कार्याें के लिए विभिन्न पुरस्कारों से नवाजा गया है। इसमे विशेष तौर पर जोहिला क्षेत्र में कार्य के दौरान वर्ष 2007 में कंचन ओपनकास्ट प्रोजेक्ट को सुरक्षा के लिए मिला एक्सेलेंस अवार्ड शामिल है।

एकल रूप में देश की सबसे बड़ी कोयला उत्पादक कंपनी एसईसीएल को निश्चय ही एस.के.पाल के दीर्घ अनुभवों, नेतृत्व क्षमता तथा उत्कृष्ट कार्यशैली का लाभ मिल सकेगा तथा इस बाबत एस.के. पाल के आगमन से एसईसीएल परिवार में उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विजय दिवस पर वीर जवानों को किया नमन

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 16 दिसम्बर 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को विजय दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के वीर जवानों को नमन किया है। भूपेश बघेल ने कहा है कि आज ही के दिन 1971 में भारतीय जवानों की जीत हुई और पाकिस्तान के हजारों […]

You May Like

कुरुक्षेत्र में धुराला में बिजली के खंभे लगाने का विरोध....|....एमपी में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर....|....सिंदूर खेला के साथ दी इंदौर में मां को विदाई....|.... सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी....|.... नई दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा छत्तीसगढ़ का भव्य पवेलियन....|....रामपुर-नोनबिर्रा मार्ग पर भीषण हादसा....|....राशन लेने निकली 7 साल की मासूम बच्ची रहस्यमय ढंग से लापता....|....पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम साय ने शहीदों को किया नमन....|....BCCI प्रेसिडेंट बोले- रोहित-विराट का चयन उम्र देखकर नहीं....|....बावुमा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा कीर्तिमान