मुफ्त बस सफर, रहने का ठिकाना और बच्चों की कोचिंग: 13 लाख मजदूरों पर मेहरबान हुई केजरीवाल सरकार

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को श्रम विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें मजदूरों के लिए मकान व होस्टल (आश्रयस्थलों) की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज श्रम विभाग के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने विभाग को आदेश दिया कि सरकारी सुविधाओं तथा योजनाओं को दिल्ली में पंजीकृत सभी 13 लाख श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए काम हो।

 कार्यालय ने कहा, बैठक में इन बिंदुओं पर फैसले किए गए – सभी श्रमिकों को बसों में मुफ्त सफर के लिए सालाना डीटीसी (दिल्ली परिवहन निगम) पास दिए जाए। श्रमिकों के रहने के लिए मकानों व होस्टल की व्यवस्था की जाए। सभी श्रमिकों के बच्चों के लिए मुफ्त ‘कोचिंग’ की व्यवस्था हो। सभी श्रमिकों को ‘टूलकिट’ दिए जाएंगे व बड़े स्तर पर उनके लिए ‘कौशल विकास कार्यक्रम’ चलाए जाएंगे। सभी श्रमिकों को ईएसआई (कर्मचारी राज्य बीमा निगम) तथा एवं ग्रुप इंश्योरेंस दिए जाएंगे।
 

Leave a Reply

Next Post

बॉम्बे हाईकोर्ट से सिंगर श्वेता शेट्टी को बड़ी राहत, अपने ही पिता के घर जाने की मिली इजाजत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 24 अप्रैल 2023। मशहूर पॉप सिंगर श्वेता शेट्टी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने उनके पिता महलाबा रंपा शेट्टी के घर जाने की अनुमति दे दी है। साल 2015 में जर्मनी से लौटने के बाद श्वेता शेट्टी मुंबई अपने माता-पिता के घर में शिफ्ट हो […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए