“आपका सपना, मेरा सपना…” वोटिंग से एक दिन पहले पीएम मोदी का कर्नाटक की जनता के नाम संदेश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 09 मई 2023। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले कहा कि कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है, यह आपके परिवार, विशेष रूप से युवा पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। प्रधानमंत्री ने कहा कि कर्नाटक को देश का नंबर एक राज्य बनाने के मिशन में मुझे आपका आशीर्वाद चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे पिछले कुछ दिन में कर्नाटक में अनूठा लगाव देखने को मिला, इससे राज्य को सभी क्षेत्रों में नंबर एक बनाने का दृढ़संकल्प और मजबूत हुआ है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘कर्नाटक के प्रत्येक नागरिक का सपना मेरा सपना है। आपका दृढ़संकल्प मेरा दृढ़संकल्प है। हम साथ में आएं और एक लक्ष्य की ओर अपना ध्यान केंद्रित करें तो दुनिया की कोई ताकत हमें नहीं रोक सकती।” चुनाव से पहले राज्य में 19 जनसभाओं को संबोधित कर चुके और छह रोडशो कर चुके मोदी ने कहा, ‘‘मैं कर्नाटक को देश में नंबर एक राज्य बनाने के मिशन में आपका आशीर्वाद चाहता हूं।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरी अपील कर्नाटक के उज्ज्वल भविष्य के लिए है। यह आपके परिवार, विशेष रूप से युवा पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए है।” कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान से एक दिन पहले राज्य में भारतीय भाजपा नीत सरकार की वापसी की पुरजोर वकालत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि उन्हें पिछले कुछ दिन में राज्य में अद्वितीय लगाव मिला है।

Leave a Reply

Next Post

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा की सगाई कंफर्म: दिल्ली में इस तारिख को होगा ग्रैंड फंक्शन, 150 मेहमान होंगे शामिल

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 09 मई 2023। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा और अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की शादी की खबरों के बीच एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, दोनों की सगाई 13 मई (शनिवार) को होने की जानकारी मिली है। सूत्रों से मिली […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल