पीएम ओर्बान के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, इस्तीफे की मांग; सरकार की नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बुडापेस्ट 07 अप्रैल 2024। हंगरी के बुडापेस्ट शहर में हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर उतरे, भीड़ का यह जमावड़ा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बान के प्रशासन के खिलाफ था। शनिवार को विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व सरकारी के पूर्व सहयोगी पीटर मग्यार ने किया। अप्रभावी राजनीतिक विरोध से निराश रूढ़िवादी और उदार हंगेरियाई लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से पीटर मग्यार ने विशाल चौराहे पर मौजूद लोगों को संबोधित किया। 

ओर्बान से इस्तीफे की मांग, हम डरे हुए नहीं के लगे नारे
अपने संबोधन में पीटर मग्यार ने कहा कि कदम दर कदम हम अपनी मातृभूमि वापस ले रहे हैं। एक नया देश, एक संप्रभु, आधुनिक और यूरोपीय हंगरी का निर्माण कर रहे हैं। इस दौरान भीड़ ने ‘ओर्बान इस्तीफा दो और हम डरे हुए नहीं है’ के जमकर नारे लगाएं। इस दौरान कई लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लिए हुए थे। फरवरी माह में मग्यार सरकार के करीबी बन गए और इस दौरान ओर्बान के प्रशासन के आंतरिक कामकाज के बारे में विवादास्पद टिप्पणी की। जिसके बाद से वो ओर्बान प्रशासन के खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। 

मग्यार की रिकॉर्डिंग में सामने आए थे अहम खुलासे
जनवरी 2023 की अपने पूर्व पत्नी वर्गा से की गई बातचीत की रिकॉर्डिंग को उन्होंने मार्च में पोस्ट की। जिसमें बताया कि कैसे ओर्बान के कैबिनेट प्रमुख एंटल रोगन के सहयोगियों ने न्याय मंत्रालय के पूर्व राज्य सचिव पाल वोल्नर से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में अभियोजन फाइलों के साथ छेड़छाड़ करने का कोशिश की। एक मीडिया रिपोर्ट में मुताबिक, वर्गा कहती है कि उन्होंने अभियोजकों को सुझाव दिया कि क्या हटाया जाना चाहिए।  

ओर्बान के राजनीतिक चुनौती बनकर उभरे पीटर मग्यार
वर्गा के साथ मग्यार के तलाक और कई राज्य फर्मों में उनकी नौकरियां छूट जाने के कारण हंगरी की सरकार ने उन्हें एक अवसरवादी के तौर पर प्रचारित किया। हालांकि, जून में यूरोपीय विधायी चुनावों से पहले मग्यार की बढ़ती लोकप्रियता ओर्बान के लिए एक राजनीतिक चुनौती बनती जा रही है। गौरतलब है कि फरवरी माह में एक दुष्कर्म कांड भी सामने आया था, जिसमें प्रधानमंत्री के दो मुख्य राजनीतिक समर्थकों, वर्गा और पूर्व राष्ट्रपति को पद से हटा दिया गया था। 

Leave a Reply

Next Post

स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी से कहा- आप जैसे बहुत आए और बहुत गए, पर यह हिंदुस्तान था है और रहेगा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव चेन्नई 07 अप्रैल 2024। लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो गया है। सभी राजनीतिक दल जीत के लिए जोर लगा रहे हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में लोगों को संबोधित किया। संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सहित […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं