वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने प्राकृतिक दुर्घटना में चार मृतकों के परिजनों को ऑनलाईन चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 03 फरवरी 2021। वन और परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने आज यहां अपने निवास कार्यालय से कवर्धा जिले अंतर्गत प्राकृतिक दुर्घटना (आर.बी.सी. 6-4) के तहत चार लोगों के मृत्यु होने पर उनके परिजनों को ऑनलाईन चार-चार लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान की। परिजनों ने दुःख की इस घड़ी में मंत्री मोहम्मद अकबर की विशेष पहल और राज्य सरकार की तत्परता से शीघ्र राहत राशि प्रदान करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

कवर्धा जिले के विकासखण्ड कवर्धा अंतर्गत ग्राम सोनपुरी (रानी) के 8 वर्षीय भूपेश पिता रामप्रसाद का तालाब में डूबने से मृत्यु हो गया था। इसी प्रकार सहसपुर-लोहारा अंतर्गत ग्राम मजगांव निवासी 58 वर्षीय फिरत पटेल का सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी। कवर्धा तहसील के ही ग्राम धमकी निवासी 55 वर्षीय संतोष यादव का तालाब में डूबने से मृत्यु हो गया था और कवर्धा तहसील के ही अंतर्गत ग्राम अमलीडीह निवासी एक वर्ष आयु के टाकेश्वर पिता बोधी पटेल का तालाब में डूबने से मृत्यु हो गया था। मंत्री मोहम्मद अकबर ने उनके परिजनों को आज ऑनलाईन चार-चार लाख रूपए का चेक प्रदान किया है।

Leave a Reply

Next Post

पल्स पोलियो अभियान में 35 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई गई दवा

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर. 3 फरवरी 2021। छत्तीसगढ़ में पल्स पोलियो अभियान के तहत शून्य से लेकर पांच वर्ष तक के 35 लाख से अधिक बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। अभियान के तहत 31 जनवरी को स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश भर में बनाए गए विभिन्न बूथों […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए