‘माफी मांगता हूं’, चुनाव नतीजों में करारी हार के बाद ऋषि सुनक का पहला बयान; इस्तीफे का भी एलान किया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

लंदन 01 जुलाई 2024।  ब्रिटेन चुनाव में वोटों की गिनती जारी है, लेकिन तस्वीर लगभग साफ हो गई है। लेबर पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ ब्रिटेन की सत्ता पर काबिज होने जा रही है और लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री हो सकते हैं। मौजूदा पीएम ऋषि सुनक ने अपनी हार स्वीकार कर ली है। साथ ही उन्होंने कीर स्टार्मर को जीत की बधाई भी दी है। 

ऋषि सुनक ने ली हार की जिम्मेदारी
अभी तक लेबर पार्टी 300 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं कंजर्वेटिव पार्टी सिर्फ 81 सीटों पर जीती है। चुनाव नतीजों पर ऋषि सुनक ने अपने संसदीय क्षेत्र रिचमंड और नॉर्दर्न एलर्टन में समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि ‘मैं माफी मांगता हूं और इस हार की जिम्मेदारी लेता हूं।’ ऋषि सुनक ने कहा कि ‘लेबर पार्टी ने इस चुनाव में जीत हासिल की है और मैंने कीर स्टार्मर को फोन कर उनकी जीत पर बधाई दी। आज, सत्ता शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से स्थानांतरित हो जाएगी।’

सुनक ने कहा कि ‘मैं कंजर्वेटिव पार्टी के कई अच्छे, मेहनती उम्मीदवारों की हार की जिम्मेदारी लेता हूं, जो आज रात अपनी कोशिशों, अपने स्थानीय रिकॉर्ड और अपने समुदायों के प्रति समर्पण के बावजूद हार गए। मुझे इसका दुख है। मैंने बतौर प्रधानमंत्री अपना सौ फीसदी देने की कोशिश की। अब मैं लंदन जाऊंगा, जहां मैं प्रधानमंत्री का पद छोड़ने से पहले आज रात के परिणाम के बारे में और अधिक बताऊंगा।’

कीर स्टार्मर बोले- लोग बदलाव चाहते हैं
ब्रिटेन के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे लेबर पार्टी के नेता कीर स्टार्मर ने चुनाव नतीजों को लेकर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि ‘देश के लोग परिवर्तन के लिए तैयार हैं और दिखावे की राजनीति को खत्म करने के लिए उन्होंने मतदान किया है।’ होलबोर्न और सेंट पैनक्रास सीटों से जीतने के बाद अपने विजय भाषण में 61 वर्षीय स्टार्मर ने कहा कि ‘चाहे लोगों ने उन्हें वोट दिया हो या नहीं, मैं इस निर्वाचन क्षेत्र के हर व्यक्ति की सेवा करूंगा। मैं आपके लिए बोलूंगा, आपका साथ दूंगा, हर दिन आपकी लड़ाई लड़ूंगा। अब समय आ गया है कि हम अपना काम करें।’ 

Leave a Reply

Next Post

सूरजपाल आगरा में बने 'भोले बाबा', 1990 में पहली बार सत्संग... पूर्व साथी कर्मचारी ने खोले राज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव आगरा 05 जुलाई 2024। सूरजपाल भले ही मूलरूप से बहादुर नगर, पटियाली, एटा के रहने वाले थे, लेकिन उन्होंने अपना कथित आध्यात्मिक सफर आगरा से ही शुरू किया था। 1990 के दशक में वह एसपीआर कार्यालय, आगरा में सिपाही थे। उनके साथ काम करने वाले पूर्व […]

You May Like

मरवाही में चार हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया भारी नुकसान....|....मोदी सबसे लंबे कार्यकाल वाले पीएम: दिल्ली सीएम से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद तक पहुंचे मंदिर; पूजा की....|....होर्मुज से जॉर्डन तक बढ़ा युद्ध का खतरा: ईरान ने अमेरिकी ठिकाने पर दागीं मिसाइलें, पश्चिम एशिया में हाई अलर्ट....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात....|....जंग के बीच अब पानी पर निशाना: ईरान के सिरिक में अमेरिकी बमबारी के बाद जलापूर्ति ठप, संकट और गहराने की आशंका....|....तृणमूल एमपी सुष्मिता देव ने दिया इस्तीफा, असम से राज्यसभा सांसद थीं ममता की पूर्व सहयोगी....|....सुशासन तिहार में मिले 37 लाख से अधिक आवेदनों का निराकरण करने का दावा खोखला - दीपक बैज....|....किशोर चंन्द्र पात्र बने एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक....|....ईशा देओल की ‘घूंघट’ से खुलेगा डर का नया राज़