दबंगों ने युवक को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा, बरसाए लात-घूंसे; पुलिस जांच में जुटी

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बलरामपुर रामानुजगंज 07 नवंबर 2025। जिले के बरियो चौकी क्षेत्र के भेलाई खुर्द गांव में क्रशर संचालकों की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में एक युवक अर्धनग्न अवस्था में रस्सी और पाइप से बंधा हुआ नजर आ रहा है, जिसे कुछ लोग बेरहमी से लात-घूंसों से पीट रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक क्रशर प्लांट में पोकलेन मशीन का ऑपरेटर है। आरोप है कि पेट्रोल-डीजल चोरी के शक में क्रशर संचालकों ने दो युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद एक युवक के हाथ-पैर बांध दिए गए और उसकी जमकर पिटाई की गई, जबकि दूसरे युवक के कपड़े उतरवाकर उससे पूछताछ की गई।

इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बरियो चौकी प्रभारी रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की पहचान कर ली गई है। बधिमा निवासी विनोद सारथी से फोन पर पूछताछ की गई, लेकिन वह डर के कारण शिकायत दर्ज कराने को तैयार नहीं है। पुलिस ने उसे चौकी पर बुलाया है।

बलरामपुर एएसपी विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में है। उन्होंने कहा, “मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।”

पुलिस के मुताबिक, यह पूरा घटनाक्रम भेलाई खुर्द के जिस क्रशर में हुआ, उसका संचालन अंबिकापुर के कुंडला सिटी निवासी दीपक अग्रवाल करते हैं। मारपीट में दीपक अग्रवाल और उनके साथी शामिल बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

बाइक और ट्रक में भिड़ंत, सीएएफ जवान की हुई मौत; परिजनों में मचा कोहराम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव कोंडागांव 07 नवंबर 2025। जिले के केशकाल थाना क्षेत्र में बीती रात एक सड़क हादसे में जवान की मौत हो गई, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच शव को पीएम के लिए भिजवाया गया, वही मामले की जांच में जुट गई है। […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल