‘भाजपा के लोग बिहार से डरे हुए’, तेजस्वी बोले- पीएम मोदी बिहार में 365 दिन भी आएंगे तो भी उनकी हार तय

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

पटना 09 अप्रैल 2024। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) चुनावी सभा के लिए पटना से गया रवाना हुए। गया रवाना होने से पहले उन्होंने प्रधानमंत्री के बिहार दौरे पर कहा कि चुनाव में सब लोग आते हैं, उन्हें(प्रधानमंत्री मोदी) भी आने दीजिए। जो स्थिति है, वे 365 दिन भी आएंगे तो भी उनकी हार तय है।

‘भाजपा के लोग बिहार से डरे हुए’
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा के लोग सबसे ज्यादा बिहार से डरे हुए हैं। प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री आए लेकिन उनसे हाथ जोड़कर निवेदन है कि मुद्दें की बात करें। बीजेपी का कहना है कि रोहिणी आचार्य ने अपने पिता को किडनी दी और जान बचाई, लेकिन जिस तरीके से वह चुनावी मुद्दा बना रही है, यह राजनीतिक हथकंडा है। इस पर तेजस्वी ने कहा कि जिनको मिला वह खुश है, भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है। सनातन पर चल रहे सवाल पर तेजस्वी ने कहा आपको बताने की जरूरत है क्या? हम लोगों को जस्टिफाई नहीं करना है। हम लोग हर धर्म का सम्मान करते हैं। आप सब लोगों को पता है कि पूजा पाठ मंदिर हमारे घर में ही है।

राजद नेता ने कहा कि आप लोगों ने जितने सवाल पूछे ना तो आप उसमें बेरोजगारी की बात कर रहे हैं, ना महंगाई के बारे में बात कर रहे है, ना बिहार के पलायन के बारे में बात कर रहे हैं, ना बिहार में गरीबी मिटाने के बारे में बात कर रहे हैं, ना बिहार में निवेश की बात कर रहे हैं, ना बिहार में कारखाने खोलने की बात करें ना बिहार में किसानों के आय दुगनी कैसे हो, इसकी बात कर रहे हैं। आप लोग केवल मोदी जी की बात कर रहे हैं। हम लोग तो चाहते हैं कि बिहार की जो जनता है, उसकी खुशहाली कैसे हो उसकी तरक्की कैसे हो इसके लिए बोलिए। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 दिनों के भीतर 16 अप्रैल को तीसरी बार बिहार दौरे पर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

सीवान में दिल दहला देने वाला हादसा, ट्रेन से कटकर 2 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत, परिजनों में पसरा मातम

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव सीवान 09 अप्रैल 2024। बिहार के सीवान जिले से बेहद ही दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पर ट्रेन की चपेट में आने से 2 बच्चों सहित 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर