गांधी परिवार के नेतृत्व पर फिर सवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता पीजे कुरियन ने राहुल को बताया अस्थिर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2022। कांग्रेस पार्टी में गांधी परिवार के नेतृत्व पर एक बार फिर सवाल उठे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा उपाध्यक्ष पीजे कुरियन का कहना है कि गांधी परिवार के बाहर किसी व्यक्ति को पार्टी की कमान संभालनी चाहिए। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्षमताओं पर भी सवालिया निशान लगाए। साथ ही उन्होंने वरिष्ठ नेताओं को नजरअंदाज किए जाने की बात भी कही है। एक इंटरव्यू के दौरान कुरियन ने कहा कि राहुल गांधी एक ऐसे नेता हैं, जिनके पास ‘स्थिरता नहीं है’ और उन्हें जिम्मेदारियां नहीं दी जा सकती। उन्होंने किसी गांधी परिवार से बाहर किसी व्यक्ति को बागडोर देने का सुझाव दिया है। हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा था। पार्टी ने पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथों सरकार गंवा दी थी।

कुरियन ने कहा, ‘कैप्टन परेशानी के समय जहाज को नहीं छोड़ता। 2019 चुनाव के बाद उन्होंने अचानक पद (कांग्रेस प्रमुख) से इस्तीफा दे दिया। लेकिन पार्टी के अहम फैसले लेना जारी रखा।’ 81 वर्षीय नेता ने दावा किया कि राहुल गांधी एक मंडली से घिरे हुए हैं, जिसे कोई संगठनात्मक ज्ञान, चुनावी इतिहास नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘वह कई फैसले अपने करीबी नेताओं से सलाह के बाद लेते हैं। पार्टी इस तरह से आगे नहीं जा सकती। पार्टी को बचाने के लिए जरूरी दखल देने वाले नेताओं को नजरअंदाज कर दिया गया।’ दरअसल, कांग्रेस नेता G-23 के बारे में बात कर रहे थे, जो लंबे समय से संगठन में सुधार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में सोनिया गांधी को पत्र भी लिखा था। खास बात है कि बीते 10 विधानसभा चुनाव में अपने दम पर कोई भी राज्य नहीं जीत पाने के बाद कांग्रेस में संकट और गहरा गया था।

खास बात है कि कुरियन का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब पार्टी मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ सवाल उठाने वालों के साथ दूरी खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, ‘पार्टी कुछ समय से नेतृत्व के बगैर चल रही है। जब पार्टी को गांधी की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब उन्होंने पार्टी छोड़ दी। उनमें कोई स्थिरता नहीं है। पार्टी दोबारा उन्हें जिम्मेदारी नहीं दे सकती। अब पार्टी को मजबूत नेतृत्व की जरूरत है। वाम दल के कार्यक्रम में शामिल होने पर कारण बताओ नोटिस पाने करने वाले केवी थॉमस ने भी कुरियन का समर्थन किया है। थॉमस ने कहा, ‘उन्होंने जो भी कहा सही कहा है।’ पीवी नरसिम्हा राव की सरकार में कुरियन मंत्री रहे थे। वह पांच बार लोकसभा सांसद भी रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

नक्सली हमला: बीजापुर में CAF कैंप पर देर रात दागे ग्रेनेड लॉन्चर; 4 जवान घायल, 2 रायपुर रेफर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव रायपुर 18 अप्रैल 2022। छत्तीसगढ़ के बीजापुर रविवार देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर हमला कर दिया। नक्सलियों ने कैंप पर 10 से ज्यादा BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) दागे। करीब आधे घंटे चली मुठभेड़ में 4 जवान घायल हुए हैं। इनमें से प्रधान आरक्षक […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल