राजस्थान: सीएम गहलोत का भाजपा-आरएसएस पर निशाना, समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

जयपुर 27 मई 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर समाज में छुआछूत को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने भाजपा और संघ से सवाल किया कि क्या वे देश के दलितों को गले लगाएंगे? गहलोत ने बारां जिले में हिंदू समुदाय के 2,111 और मुस्लिम समुदाय के 111 जोड़ों सहित कुल 2,222 जोड़ों के सामूहिक विवाह समारोह में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम से इतर मीडिया से बात करते हुए गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा और आरएसएस देश के लोगों के बीच मतभेद पैदा करते हैं और छुआछूत को बढ़ावा देते हैं। गहलोत ने कहा, “वे (भाजपा-आरएसएस) हिंदू धर्म की बात करते हैं और वे सभी हिंदू हैं, लेकिन उन्हें धर्म से ऊपर उठकर कुछ वास्तविक काम करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “छुआछूत गांवों के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में अब भी व्याप्त है।

निम्न वर्गों के साथ भेदभाव होता है और हर कोई इसे जानता है।” गहलोत ने कहा कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को दलितों के कल्याण के लिए अपनी अल्पकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं का खुलासा करना चाहिए। गहलोत ने कहा, “दलितों की देखभाल कौन कर रहा है? आप (भाजपा-आरएसएस) उनके लिए क्या कर रहे हैं? क्या आप दलितों को गले लगाएंगे? उन्हें इन सवालों के जवाब देने चाहिए, क्योंकि वे केंद्र में सत्ता में हैं।”

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल और खरगे के खिलाफ शिकायत दर्ज, राष्ट्रपति की जाति का हवाला देकर भड़काऊ बयान देने का आरोप

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 27 मई 2023। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक नए विवाद में फंस गए हैं। इन दोनों नेताओं और अन्य के खिलाफ शनिवार को एक शिकायत दर्ज की गई है। इन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की जाति का […]

You May Like

मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह....|....सोने में तेजी का दौर अभी नहीं थमेगा....|....अर्जुन रामपाल: अभिनेता ने 'ओ साथी रे' को लेकर दी अपडेट....|....अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करेंगे यूरोपीय देश....|....सैन्य परिसर के अंदर जोरदार विस्फोट, 10 की मौत, 60 से ज्यादा घायल