राजनाथ सिंह भी हुए कोरोना पाॅजीटिव, कोरोना ने तोड़े इस साल के सारे रिकॉर्ड

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सिंह फिलहाल घर में पृथकवास में हैं और उनमें संक्रमण के हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चिकित्सकों की एक टीम ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा कि वह बृहस्पतिवार को दिल्ली में भारतीय वायुसेना के कमांडरों के सम्मेलन में शरीक होने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण ऐसा नहीं कर पाएंगे। 

बता दें कि कोरोना वायरस के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं और आज इस मामले में नया रिकॉर्ड भी बन गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 12,591 नए मामले दर्ज किए गए जो इस साल का सबसे ज्यादा मामला है। इस दौरान 29 लोगों की मौत भी हो गई है. कल के मुकाबले कोरोना संक्रमण के 20 प्रतिशत ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सुप्रीम कोर्ट ने प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड मुहैया कराने के लिए तीन महीने का समय और दिया

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 20 अप्रैल 2023। सुप्रीम कोर्ट ने वीरवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सरकारी पोर्टल ई-श्रम पर पंजीकृत प्रवासी मजदूरों को राशन कार्ड उपलब्ध कराने के लिए तीन महीने का और समय दिया। न्यायमूर्ति एम.आर. शाह और न्यायमूर्ति एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की पीठ ने […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक