कोविड अस्पताल में गूंजी किलकारी : मेडिकल टीम ने कोरोना संक्रमित महिला का कराया सुरक्षित प्रसव

indiareporterlive
शेयर करे

महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 1 अक्टूबर 2020। एक अक्टूबर सुबह की पहली किरण कोरबा जिले में लॉकडाउन खुलने के साथ ही कोरबा की रजगामार निवासी 24 वर्षीय कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला की जिंदगी में नई खुशियां लेकर आई। जिले के डेडिकेटेड कोविड अस्पताल में महिला ने स्वस्थ बालक को जन्म दिया है। कोरोना महामारी के दौर में जिले के ईएसआईसी कोविड अस्पताल में मेडिकल टीम ने बडी उपलब्धि हासिल की है। कोविड अस्पताल के डाक्टरों ने कोरोना संक्रमित महिला का सुरक्षित प्रसव कराया है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य हैं।

कोरोना संक्रमित महिला ने प्रसव के दौरान लड़का को जन्म दिया जोकि पूर्ण रूप से स्वस्थ्य है। मेडिकल टीम द्वारा नवजात शिशु की देखभाल की जा रही है तथा महिला का कोरोना ईलाज जारी है। इएसआईसी कोविड अस्पताल कोरबा में किसी कोरोना संक्रमित महिला का प्रसव का पहला मामला है। कलेक्टर श्रीमती किरण कौशल ने शिशुवती माता को बधाई दी और कोविड अस्पताल के पूरे मेडिकल स्टाफ की तारीफ कर होैसला बढ़ाया है। कलेक्टर ने कहा कि गर्भवती महिला के कोविड-19 संक्रमित होने के कारण सुरक्षित प्रसव कराना चुनौतीपूर्ण कार्य था जिसे डाक्टरों की टीम ने अच्छे ढंग से पूर्ण किया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में बनाए गये कोविड अस्पताल में ईलाज कराने वाले मरीज लगातार ठीक हो रहे हैं। कोविड अस्पताल में कुशल डाक्टरों और नर्सों की मेडिकल टीम की ड्यूटी लगाई गई हैं।

Leave a Reply

Next Post

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : कलेक्टर एसएन राठौर ने वृद्धजनों से मुलाकात कर भेंट की छड़ी, शॉल व सैनिटाइजर

शेयर करेवृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी आयोजित इंडिया रिपोर्टर लाइव कोरिया 01 अक्टूबर 2020।  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एसएन राठौर बैकुंठपुर स्थित शासकीय बौद्धिक मंदता बालक विशेष आवासीय विद्यालय पहुंचे जहां समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की। उन्होंने यहां […]

You May Like

 निवेश बढ़ाने के लिए 21 आईएएस अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी....|.... दबिश देने गई पुलिस टीम पर लाठी-पत्थरों से हमला....|....रेलवे के जीएम ने यात्रियों से पूछा- रेलवे स्टेशन की सफाई ठीक से होती है क्या?....|....एमपी में केमिकल और पेट्रोकेमिकल उद्योगों को निवेश के लिए आमंत्रित करेंगे सीएम....|....एल. मुरुगन के इस्तीफे के बाद खाली राज्यसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान....|....लिखित माफीनामा, फिर भरे ₹50 हजार के बॉन्ड....|....राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर आत्मीय स्वागत....|....एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीतने वाली मनीषा रामदास को मिलेगा 30 लाख रुपये का इनाम....|....बार-बार गैस, कब्ज और पेट फूलना? आंतों की सेहत से जुड़े हो सकते हैं ये संकेत....|....45 शहरों में लागू होगी एमएलएफएफ तकनीक