अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस : कलेक्टर एसएन राठौर ने वृद्धजनों से मुलाकात कर भेंट की छड़ी, शॉल व सैनिटाइजर

indiareporterlive
शेयर करे

वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी आयोजित

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कोरिया 01 अक्टूबर 2020।  अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर कलेक्टर एसएन राठौर बैकुंठपुर स्थित शासकीय बौद्धिक मंदता बालक विशेष आवासीय विद्यालय पहुंचे जहां समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने वृद्धजनों से मुलाकात की। उन्होंने यहां छड़ी, शॉल, श्रीफल एवं सैनिटाइजर की भेंट देकर बड़े-बुजुर्गों को सम्मानित किया। 

इस दौरान कलेक्टर श्री राठौर ने वृद्धजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और यथासंभव निराकरण की बात कही। इसके बाद कलेक्टर एसएन राठौर ने आवासीय विद्यालय का अवलोकन भी किया एवं यहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उक्त कार्यक्रम सहित यहां वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच भी आयोजित की गई है।

कोविड-19 से बचाव के सभी नियमों का पालन करते हुए कार्यक्रम के दौरान सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों के द्वारा मास्क पहनने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक, समाज कल्याण विभाग श्याम सुंदर रैदास सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्वास्थ्यकर्मी तथा वृद्धजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Next Post

2 अक्टूबर को महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय का करेंगे भूमिपूजन : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

शेयर करेदुर्ग जिले को 253 करोड़ रुपए की लागत वाले विकास एवं निर्माण कार्यों की मिलेगी सौगात पाटन में होगा 77 करोड़ 28 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन ग्राम सेलुद में होगा सोलर चरखा प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारंभ भिलाई में 37 करोड़ रूपए के 28 कार्यो का लोकार्पण-शिलान्यास: गांधी […]

You May Like

जालंधर में पकड़ा गया एफबीआई का मोस्ट वांटेड ठग....|....ईरानी तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला: धू-धू कर जलता रहा जहाज....|....कहीं पेड़ों पर क्यूआर कोड, तो पहियों पर साइंस लैब....|....पूर्व उप मुख्यमंत्री के बयान ने खोले पुराने जख्म - डॉ. चरणदास महंत....|....मायावती ने मस्जिदों के ध्वस्तीकरण पर उठाए सवाल, बोलीं-सरकार तुरंत रोके अभियान....|....दर्द का इलाज कराने गई महिला की 15 दिन बाद मौत....|....ब्यौहारी में गौशाला की मांग पर बवाल....|....जन्मअष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर के डिस्प्ले बोर्ड पर दिखी ऊर्दू की आयतें, हिन्दू संगठनों की आपत्ति....|....पानी का पाउच उधार नहीं दिया तो भड़का युवक....|....लंदन स्क्वैश क्लासिक: क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हुईं अनाहत सिंह