बाबा रामदेव ने फिर उठाया ‘जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने का मुद्दा, बोले-ज्यादा आबादी नहीं झेल पाएगा देश

शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 27 मई 2023। योग गुरु स्वामी रामदेव ने फिर से जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने की वकालत की। बाबा रामदेव ने कहा कि देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिए कानून बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की जनसंख्या देश की मौजूदा स्थिति से बहुत गंभीर हो गई है, इसलिए देश की संसद में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कानून बनना बहुत ही जरूरी हो गया है। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा कि देश की आबादी 140 करोड़ हो गई है और इससे ज्यादा का बोझ यह झेल नहीं पाएगा।

उन्होंने कहा कि आज का जैसा समय चल रहा है ऐसे में लोगों को रेलवे, एयरपोर्ट , कॉलेज यूनिवर्सिटी, रोजगार ही दे पाएं तो यही बहुत है। देश के ऊपर अतिरिक्त बोझ नहीं होना चाहिए। इसी के साथ ही बाबा रामदेव ने उत्तराखंड को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस देने पर पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए कहा कि आपने एक बहुत बड़ी सौगात दी है देवभूमि को, इसके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते हैं।

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब रामदेव बाबा ने जनसंख्या नियंत्रण कानून की वकालत की है, वे पहले भी कई मौकों पर इस मुद्दे को उठा चुके हैं। इससे पहले बाबा रामदेव ने कहा कि जिस तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसके लिए भारत तैयार नहीं है।

Leave a Reply

Next Post

केजरीवाल ने अब राहुल गांधी-खड़गे से मांगा मिलने का समय, अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट करने में जुटे

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 26 मई 2023। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सेवाओं के नियंत्रण पर केंद्र द्वारा जारी अध्यादेश का विरोध करने के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के नेता राहुल गांधी से मुलाकात का समय मांगा है। केन्द्र […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं