चीन को ऑस्ट्रेलिया से लड़ना पड़ा भारी, बिजली संकट में इंडोनेशिया से महंगे में खरीद रहा लो-ग्रेड कोयला

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बीजिंग 21 अक्टूबर 2021। चीन में कोयले का संकट बढ़ता जा रहा है। बिजली संकट से निपटने के लिए चीन अब इंडोनेशिया की मदद ले रहा है। इंडोनेशिया ने पिछले महीने चीन को रिकॉर्ड कोयले की आपूर्ति की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडोनेशिया ने चीन को सितंबर में 21 मिलियन टन से अधिक कोकिंग, थर्मल और ब्राउन कोयले का निर्यात किया है। यह सितंबर में सिर्फ 17 मिलियन टन था। मौजूदा वक्त में इंडोनेशिया चीन के कुल आयात का करीब दो तिहाई कोयला आयात कर रहा है।

ऑस्ट्रेलिया के साथ बिगड़े संबंध और कोरोना वायरस महामारी के बाद से कोयले को लेकर चीन की निर्भरता इंडोनेशिया पर बढ़ी है। लेकिन चीन उम्मीद कर रहा है कि मंगोलिया भी अधिक कोयले की आपूर्ति कर सकता है।  इंडोनेशिया के खराब क्वालिटी कोयले की कीमत भी महंगी होती जा रही है। जून के बाद से मांग में बढ़ोतरी के कारण ऐसा हो रहा है। चीन भी बिजली संकट को दूर करने के लिए लगातार इंडोनेशिया से कोयला खरीद रहा है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि इंडोनेशिया कई तरह के लो-ग्रेड कोयले का निर्यात करता है जो सस्ते में मिल जाती है लकिन ये कम प्रभावी हैं। साथ ही यह जलवायु के लिए भी ज्यादा बदतर है।

पिछले साल के अंत में चीन ने 1.5 बिलियन डॉलर का इंडोनेशियाई खनिज कंपनियों के साथ डील किया था क्योंकि बीजिंग और कैनबरा के संबंध खराब हो गए थे। ऐसे में चीन ने इंडोनेशिया को अपना दीर्घकालिक विकल्प माना है। 

रिपोर्ट्स बताती हैं कि इंडोनेशिया अभी चीन को अधिक निर्यात करना जारी रखेगा क्योंकि उसके एक और प्रमुख बाजार भारत से कम मांग हो रही है। हालांकि चीन को फिर भी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि इंडोनेशिया सर्कार ने घरेलू आपूर्ति को प्राथमिकता देने को कहा है क्योंकि हाल के दिनों में बाढ़ और महामारी की वजह से खनन गतिविधियां बाधित हुई हैं।

Leave a Reply

Next Post

बीजेपी शासित निगम में 500 करोड़ के घोटाला का आरोप लगा संजय राउत ने किरीट सोमैया पर कसा तंज

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 21 अक्टूबर 2021। महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना के नेता संजय राउत ने भाजपा शासित पिंपरी-चिंचवाड़ नगर निगम में 500 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया है। शिवेसना सांसद राउत ने भाजपा नेता किरीट सोमैया को पत्र लिखकर उनसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर अपने […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए