अहमदाबाद में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर: सैकड़ों अवैध बांग्लादेशी पकड़े गए, फर्जी किरायानामा बनाने वालों पर एफआईआर

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

अहमदाबाद 29 अप्रैल 2025। गुजरात में अहमदाबाद प्रशासन ने चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। पुलिस की उपस्थिति में अवैध अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर ज्ञानेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि हाल ही में पुलिस ने तीन दिन पहले एक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया, 180 से अधिक अवैध बांग्लादेशियों की पहचान की गई है, यह प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा नगर निगम चंदोला झील क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला रहा है। पुलिस ने व्यापक व्यवस्था की है, लगभग 2,000 पुलिस बल तैनात है। हमने लल्लू बिहारी नाम के एक व्यक्ति और उसके कुछ सहयोगियों के खिलाफ FIR दर्ज की है, जो यहां फर्जी रेंट एग्रीमेंट बनाते थे, उनके लिए आधार कार्ड बनवाते थे। इनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा जांच जारी है।

वलसाड में सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया गया
इस बीच उमरगाम पुलिस ने सात अवैध बांग्लादेशी अप्रवासियों को हिरासत में लिया है। वलसाड एसपी डॉ. करणराज वाघेला ने बताया कि एक कपड़ा फैक्टरी के कर्मचारियों से पूछताछ की गई। छह पुरुषों और एक महिला को हिरासत में लिया गया है। वे बांग्लादेशी हैं। वे बांग्लादेश से नेपाल गए और फिर पश्चिम बंगाल के रास्ते अवैध रूप से भारत में घुस आए। उनसे पूछताछ की जाएगी और फिर उन्हें निर्वासित करने की प्रक्रिया शुरू होगी।

Leave a Reply

Next Post

'पहलगाम हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय एकजुटता आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत, यूएन में भारत का बयान

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव न्यूयॉर्क 29 अप्रैल 2025। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में कहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जिस तरह से अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने एकजुटता दिखाई है, वह आतंकवाद के खिलाफ जीरो टोलेरेंस का सबूत है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की उप-स्थायी प्रतिनिधि योजना पटेल […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं