कांगपोकपी की सीमा के पास एक बार फिर बंदूकधारियों का हमला, गोलीबारी के साथ बम भी फेंके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

इंफाल 13 सितम्बर 2023। मणिपुर के पश्चिमी इंफाल जिले, कांगपोकपी की सीमा के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने लोगों पर हमला कर दिया। अधिकारियों की जानकारी के अनुसार इस हमले में बम भी फेंके गए। अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमला करने वाले प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन के सदस्य थे। 

कौतरुक गांव में उग्रवादियों ने कम से कम 10 बम फेंके। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं मिली। बम की वजह से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। इलाके में मौजूद भारतीय रिजर्व बटालियन के जवानों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोलीबारी की। 

मंगलवार की सुबह कांगपोकपी के खारम वाईफेई जिले के पास अज्ञात बंदूकधारियों ने आदिवासी समुदाय के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसी हफ्ते कौतरुक में गोलीबारी के दौरान एक 14 वर्षीय लड़की को गोली लगी थी। मणिपुर में तीन मई से जारी हिंसा में अबतक 150 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

'भारत से सीखें...': मेक इन इंडिया का जिक्र कर रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने की पीएम मोदी की तारीफ

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मॉस्को 13 सितम्बर 2023। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को व्लादिवोस्तोक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ‘मेक इन इंडिया’ कार्यक्रम को बढ़ावा देकर सही काम कर रहे हैं। दरअसल, पुतिन ने 8वें ईस्टर्न इकोनॉमिक फोरम (ईईएफ) […]

You May Like

'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला....|....जेल से छूटे, फांसी घर विवाद में लटके केजरीवाल, भाजपा ने केजरीवाल को 'अराजक' करार दिया....|....'जब तक लोगों के साथ अन्याय होता रहेगा, तृणमूल संघर्ष करती रहेगी', बोले अभिषेक बनर्जी....|....ईरान पर अमेरिका-इस्राइल हमले को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, स्पेन के पीएम के बयान की तारीफ की....|....‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया जवाब; बोलीं- ‘समाज को आईना दिखा रही’....|....अब पश्चिम एशिया में मेरोप्स सिस्टम तैनात करेगा अमेरिका, ईरानी ड्रोन से बचाव की तैयारी तेज....|....‘किस्सा कोर्ट कचहरी का’ में संजीव जयसवाल का दमदार अवतार....|....₹2550 मिलियन के फ्रेश इश्यू के साथ बाजार में उतरेगी इनोविजन लिमिटेड....|....ग्लैमर से आगे बढ़कर पावर ड्रेसिंग में छाईं काशिका कपूर....|....सोनिया गांधी ने खामेनेई की हत्या पर सरकार पर किया तीखा हमला, कहा- संसद में इस पर चर्चा होनी चाहिए