बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

कानपुर, 09 अक्टूबर 2026। कानपुर में गुजैनी थाना क्षेत्र के जरौली फेज-दो में पति-पत्नी के विवाद के बीच दिनदहाड़े छह वर्षीय मासूम का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया है। दो चार पहिया गाड़ियों में सवार होकर आए दबंगों ने स्कूल के सामने बच्चे के पिता के साथ जमकर मारपीट की और गनपॉइंट पर मासूम को जबरन उठाकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार, जरौली निवासी कुलदीप श्रीवास्तव का अपनी पत्नी माधुरी से काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों के बीच बच्चे की कस्टडी का मामला कोर्ट में था, जहां अदालत ने कानूनी तौर पर छह वर्षीय बेटे हर्षित की कस्टडी पिता कुलदीप को दे रखी है। शुक्रवार को कुलदीप अपने बेटे को जरौली फेज-दो स्थित सरदार पटेल एकेडमी स्कूल छोड़ने जा रहे थे।

मारपीट कर तमंचा तना, एक आरोपी हिरासत में


इसी दौरान छतरपुर से दो गाड़ियों में सवार होकर आए अज्ञात हमलावरों ने स्कूल के ठीक सामने उनकी गाड़ी को घेर लिया। पीड़ित कुलदीप का आरोप है कि गाड़ियों से उतरे दबंगों ने उनके साथ गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से जमकर मारपीट की। इसके बाद बंदूक की नोक पर बच्चे हर्षित को जबरन छीनकर अपनी गाड़ी में बैठा लिया और मौके से भाग निकले। 

Leave a Reply

You May Like

बंदूक की नोक पर छह साल के मासूम का अपहरण....|....जेवर हवाई अड्डे का नाम अब पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर, सीएम योगी का ऐलान....|....‘जोश टीम’ के राज्य स्तरीय शुभारंभ के साथ टीबी उन्मूलन अभियान को मिलेगी नई गति....|....छत्तीसगढ़ में जंगलराज जैसे हालात, अपराधियों में पुलिस-प्रशासन का खौफ नहीं गृहमंत्री इस्तीफा दे - कांग्रेस....|....गलती करे विभाग और सजा भुगते कर्मचारी? वेतन वृद्धि रोकना कर्मचारियों के साथ अन्याय है - कांग्रेस....|....पूंजीपति मित्रों के लोन राइट ऑफ हो रहे हैं, आम जनता की ईएमआई बढ़ते जा रही है - कांग्रेस....|....मुंबई में सजा आयरलैंड का शिक्षा मंच, 17 संस्थानों ने छात्रों को दिए नए अवसरों के संकेत....|....सरकारी नौकरी के नाम पर ठगी....|....दुष्कर्म पीड़िता की पहचान उजागर करने के आरोप में एक्शन....|....11 सूत्री मांगों को लेकर 33 जिलों में भारतीय किसान संघ का प्रदर्शन