सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली, 24 नवंबर 2026। शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए खान-पान के साथ लाइफस्टाइल में सुधार करना भी बहुत जरूरी माना जाता है। हम सुबह से लेकर शाम तक जो भी गतिविधियां करते हैं, जिस तरह से दिन बिताते हैं इसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि विशेषज्ञ सभी लोगों को नियमित व्यायाम, ज्यादा देर तक बैठने से बचने और सुबह के समय कुछ समय धूप में बिताने की सलाह देते हैं।

सर्दियों में सुबह की हल्की धूप सेंकना हम सभी को पसंद होता है, आमतौर पर लोग इसे ठंड से राहत पाने का तरीका समझते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर और दिमाग दोनों के लिए फायदेमंद हो सकती है? धूप के संपर्क में आने से शरीर में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू होती है, जो हड्डियों और मांसपेशियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। इसके अलावा सुबह की रोशनी हमारी बॉडी क्लॉक यानी शरीर की आंतरिक घड़ी को सही रखने में मदद करती है। मसलन सर्दी के दिनों में थोड़ी देर धूप में बिताना न सिर्फ आपके आराम देता है बल्कि सेहत को भी कई लाभ हो सकते हैं।


सर्दी के दिनों में थोड़ी देर धूप में समय बिताने से सोने-जागने का समय नियमित रखने में भी मदद मिल सकती है। धूप सिर्फ विटामिन-डी बढ़ाने के ही नहीं बल्कि शरीर को कई अन्य प्रकार के भी लाभ हो सकते हैं।
 

  • सूरज की यूवी किरणें त्वचा में विटामिन-डी बनने की प्रक्रिया शुरू करती हैं। यह विटामिन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है।
  • बिना विटामिन-डी के हड्डियां तो कमजोर होती ही हैं, साथ ही इसका हमारी इम्युनिटी पर भी असर पड़ सकता है।


रोज कुछ देर धूप में समय बिताने से विटामिन सी तो मिलता ही है, साथ ही इसके और भी कई प्रकार के लाभ हो सकते हैं।
 

  • सुबह की प्राकृतिक रोशनी शरीर की सर्केडियन रिदम को नियमित रखने में मदद करती है। इससे पूरे शरीर का कामकाज ठीक तरीके से होता रहता है।
  • सुबह कुछ समय धूप में बाहर समय बिताना और प्राकृतिक रोशनी के संपर्क में रहना मूड और मानसिक सक्रियता के लिए फायदेमंद हो सकता है।


रोजाना कुछ समय धूप में बिताना आपके हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपकी ये छोटी सी आदत ब्लड प्रेशर को कम करने में भी लाभकारी हो सकती है। यूके स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी के अध्ययनों के अनुसार, धूप के संपर्क में आने से त्वचा में नाइट्रिक ऑक्साइड सक्रिय होता है, जो रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करके बीपी घटाने में मदद करता है।

धूप से मिलने वाला विटामिन-डी रक्त वाहिकाओं की कोशिकाओं और रक्त संचार को बेहतर बनाने में भूमिका निभाता है, जिससे दिल पर दबाव कम हो सकता है।

Leave a Reply

You May Like

सुबह की धूप से सिर्फ विटामिन-डी ही नहीं, सेहत को मिलते हैं और भी कई फायदे....|....चुनावी मैदान में उतरे दिग्गज पहलवान योगेश्वर दत्त....|....कानूनी पचड़े में पड़ी रणबीर कपूर की फिल्म....|....अमेजन के जंगल में 11 दिन भटकता रहा बुजुर्ग....|....शेख हसीना 16 दिसंबर को करेंगी वतन वापसी....|....पूर्व विधायक सुरेश राठौर का आज गांधीनगर में नार्को टेस्ट....|....दिल्ली एसआईआर: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का एक और मौका....|....जापानी कारोबारी ने पत्नी संग मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से की शादी....|....मंदिर की मूर्ति तोड़ने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार....|....बिना बुनियादी सुविधाओं के मंजूर नहीं होगा नक्शा