IPL 2022: कप्तान डु प्लेसिस ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ कहा- इस मामले में धोनी की तरह हैं डीके

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 31 मार्च 2022। इंडियन प्रीमियर लीग के छठे मुकाबले में आखिरकार आरसीबी ने जीत से खाता खोल लिया है। लो स्कोरिंग वाले इस मैच में आरसीबी ने 3 विकेट से कोलकाता को हराकर इस सीजन की पहली जीत दर्ज की। इस जीत में टीम के हीरो रहे शहबाज अहमद और दिनेश कार्तिक जिन्होंने कुछ अच्छे शाट्स लगाए और एक वक्त रोमांचक हुए मैच को अपनी टीम की तरफ मोड़ दिया। कार्तिक ने 7 गेंदों पर 14 रन की छोटी लेकिन महत्वपूर्ण पारी खेली। जीत के बाद टीम के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की तारीफ की और उनकी तुलना धौनी से की।

उन्होंने कहा ” टीम को डीके के अनुभव का फायदा मिला हालांकि रन हमसे ज्यादा दूर नहीं थे लेकिन वे काफी शांत नजर आए। वह शायद उतना ही शांत है जितना कि एमएस धौनी अंतिम पांच ओवरों में रहते हैं” आपको बता दें कि फाफ इससे पहले धौनी की कप्तानी में ही सीएसके की टीम में थे। उन्होंने पहले भी धौनी की कप्तानी की खूब तारीफ की थी और कहा था कि उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला है। इससे पहले कोलकाता के बल्लेबाजों को आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरुआत में काफी परेशान किया। केकेआर की टीम पावरप्ले में ही अपना तीन विकेट गंवा चुकी थी। युवा गेंदबाज आकाशदीप और मोहम्मद सिराज ने आरसीबी को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

डुप्लेसिस ने कहा “खुश हूं अच्छी जीत है वास्तव में छोटे स्कोर का पीछा करने में हमेशा आपको पाजिटिव रहना पड़ता है लेकिन उनके तेज गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की। आज पिच पर सीम और अतिरिक्त बाउंस थी” जीत के बावजूद भी कप्तान डुप्लेसिस ने कहा कि टीम इस मैच को और भी बेहतर तरीके से खत्म कर सकती थी जिस तरह ने उनके गेंदबाजों ने कोलकाता को 128 के स्कोर पर आउट किया था।

उन्होंने कहा ” दो-तीन दिन पहले 200 का स्कोर था और अब 130, हम कोशिश करेंगे कि और भी बेहतर करें। रन कभी भी समस्या नहीं रहेगी जरुरत है तो विकेट बचाकर रखने की। डीके धौनी की तरह शांत रहते हैं। हम टीम में मदद के लिए एक दूसरे के ऊपर निर्भर करते हैं। हमारे पास एक बेहतरीन कैंप है और टीम का माहौल अच्छा है। सभी सपोर्टिव हैं और नए-नए आइडिया लेकर मेरे पास आते हैं।

विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद डु प्लेसिस पहली बार आइपीएल में किसी टीम की कप्तानी कर रहे हैं और कप्तान के तौर पर ये उऩकी पहली जीत है। अगले मैच में आरसीबी का सामना 5 अप्रैल को राजस्थान रायल्स से होगा।

Leave a Reply

Next Post

इमरान खान के सीक्रेट लेटर बम की अमेरिका ने निकाली हवा, कहा- हमारा नहीं इसमें कोई हाथ, नहीं लिखा कोई खत

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव इस्‍लामाबाद 31 मार्च 2022। पाकिस्‍तान में खराब होते राजनीतिक हालातों के बीच जिस खुफिया पत्र का जिक्र कर प्रधानमंत्री इमरान खान ने देश और दुनिया का राजनीतिक पारा बढ़ाया है, उससे अमेरिका ने साफ इनकार किया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने पत्रकारों के सवालों […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं