कंगना रनौत को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने पासपोर्ट रिन्‍यूवल मामले में नहीं दी राहत

indiareporterlive
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 15 मई 2021। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉम्बे हाईकार्ट में अपने पासपाेर्ट रिन्यूवल के लिए पासपोर्ट ऑफिस को निर्देश दिए जाने की याचिका दाखिल की थी। मंगलवार 15 जून को इस मामले पर सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने इस मामले में फिलहाल कोई भी राहत दिए जाने से इनकार कर दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 25 जून को होगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट ने कंगना रनौत की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऐक्ट्रेस ने गलत याचिका दाखिल की है। हाई कोर्ट ने कहा कि जब पासपोर्ट की मियांद खत्म हो रही है तब आखिरी समय में याचिका क्यों दाखिल की गई है? इसके बाद कोर्ट ने कंगना को दोबारा नए तरीके से याचिका दाखिल करने का निर्देश देते हुए सुनवाई को 25 जून तक के लिए टाल दिया है।

बता दें कि कंगना रनौत के पासपोर्ट की मियांद सितंबर 2021 में खत्म हो रही है। उन्हें 15 जून से 20 अगस्त 2021 तक हंगरी के बुडापेस्ट में अपनी फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग के लिए जाना था। पासपोर्ट ऑफिस ने कंगना के पासपोर्ट को रिन्यू करने के लिए कोर्ट के निर्देश की मांग की है क्योंकि उनके ऊपर समुदायों में नफरत फैलाने, सांप्रदायिका फैलाने, आपत्तिजनक ट्वीट करने और राजद्रोह का मामला चल रहा है।

वर्क फ्रंट की बात करें तो कंगना की अगली फिल्म ‘थलाइवी’ रिलीज होगी। यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायॉपिक है। इस फिल्म की रिलीज को कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन के कारण टाल दिया गया था। इसके अलावा कंगना फिल्म ‘धाकड़’ और ‘तेजस’ में भी काम कर रही हैं।

Leave a Reply

Next Post

राखी सावंत ने किया सुशांत सिंह राजपूत को याद, बोलीं- उसने कहा था, तुम मेरा क्रश हो

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव नई दिल्ली 15 जून 2021। सुशांत सिंह राजपूत की पुण्यतिथि पर उनको हर किसी ने याद किया। उनकी फैमिली, फ्रेंड्स और फैंस ने सोशल मीडिया पर उनके लिए इमोशनल मैसेज लिखे। इस बीच राखी सावंत ने भी पपराजी से सुशांत के बारे में बात की। […]

You May Like

सोशल मीडिया की ताकत से दुनिया तक पहुंचेगी धमतरी की खूबसूरती....|....छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल....|....आस्था के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही बंदियों की गणेश प्रतिमाएं....|....धमतरी: शराब पीकर स्कूल पहुंचा शिक्षक....|....प्रेस क्लब का वाचनालय बना छात्रों की उम्मीद का केंद्र, हौसला बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर....|.... हॉस्टल की समस्याओं को लेकर 20 किमी पैदल चलीं 100 से ज्यादा छात्राएं....|.... नहाते समय बना ली महिला की वीडियो....|....लक्कड़ बाजार में तहबाजारियों की वापसी से भड़के व्यापारी....|....250 वर्ष पुराना है मस्जिद के नीचे मिला कुआं!....|....'चिप से शिप तक भारत निर्माण की गाथा लिख रहा'