निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने किया रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

बिलासपुर, 14 सितंबर 2026। निदेशक (तकनीकी) – योजना/परियोजना (अतिरिक्त प्रभार) नृपेंद्र नाथ ने रायगढ़ क्षेत्र के छाल खदान का दौरा किया। दौरे के दौरान नृपेंद्र नाथ ने खदान की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया और मौके पर चल रहे खनन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने खदान में उत्पादन, उत्पादकता, ओबी हटाने (OB Removal) और डिस्पैच की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही, संबंधित अधिकारियों से खदान में चल रहे विभिन्न कार्यों और उनकी प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान उत्पादन और डिस्पैच से जुड़े कार्यों, खनन कार्यों की गति तथा निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर चर्चा की गई। नृपेंद्र नाथ ने अधिकारियों को खनन कार्यों में तेजी बनाए रखने, उत्पादन एवं उत्पादकता में निरंतर सुधार करने तथा डिस्पैच को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Next Post

40 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार

शेयर करेकार-बाइक से कर रहे थे सप्लाई, 28.60 लाख का माल जब्त इंडिया रिपोर्टर लाइव रायगढ़, 14 सितंबर 2026। जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के बड़े मामले का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लग्जरी कार और बाइक […]

You May Like

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनें टकराईं: 39 लोगों की मौत ....|....तीन बार के एशियन पैरा गेम्स के चैंपियन नीरज की मौत....|.... बच्चों को बार-बार मीठे पेय देना कितना सही?....|....पटना में अराजकता हटाओ पदयात्रा....|....भोपाल में आगजनी के बाद जागा प्रशासन: आईएसबीटी में लगेंगे फायर हाइड्रेंट....|....एक नवंबर को भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा....|....सीएम धामी बोले-कांग्रेस के पाप धोने का काम कर रही है हमारी सरकार, सफाई जारी रहेगी....|....बाबा रामदेव बोले-सनातन पर चौतरफा कुठाराघात....|....दावे-आपत्तियों के लिए तीन दिन शेष, मामलों का निस्तारण 30 नवंबर तक....|....सोशल मीडिया पर प्यार, आधी रात को नगदी-जेवर लेकर फरार