बिना खेले ही पदक के करीब पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, क्वार्टर फाइनल में मिली एंट्री

Indiareporter Live
शेयर करे

इंडिया रिपोर्टर लाइव

नई दिल्ली 16 जुलाई 2023। भारतीय क्रिकेट टीम एशियाई खेलों में पहली बार भाग लेने के लिए तैयार है। बीसीसीआई ने महिला और पुरुष टीम का एलान कर दिया है। एशियाड का आयोजन चीन के हांगझोऊ में 23 सितंबर से आठ अक्तूबर तक होगा। महिला टीम मैच के मैच 19 तारीख को ही शुरू हो जाएंगे और 28 सितंबर तक चलेंगे। वहीं, पुरुषों के मैच 28 सितंबर को शुरू होंगे और आठ अक्तूबर तक चलेंगे। एशियाई खेलों से पहले भारतीय प्रशंसकों के लिए खुशखबरी है। पुरुष और महिला टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। एशियाई खेलों का आयोजन 2022 में ही होना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उसे एक साल के लिए आगे बढ़ा दिया गया था। क्रिकेट स्पर्धा में महिलाओं के 14 मैच होंगे। वहीं, पुरुषों के 18 मैच होंगे। टीमों की बात करें तो महिला वर्ग में 14 और पुरुष वर्ग में 18 टीमें भाग लेंगी। टीमों की वरीयता एक जून, 2023 तक आईसीसी टी20 रैंकिंग के मुताबिक तय होंगी। इस तरह भारतीय की महिला और पुरुष टीमों को शीर्ष वरीयता मिली है।

सीधे क्वार्टर फाइनल में क्यों मिली एंट्री?
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में टीम इंडिया इस प्रतियोगिता में अपनी चुनौती पेश करेगी। वहीं, महिला टीम की कमान हरनप्रीत कौर के कंधों पर है। दरअसल, भारत महिला और पुरुष दोनों वर्गों में शीर्ष वरीयता के साथ उतरेगा। इसका फायदा उसे टूर्नामेंट में मिलेगा और वह सीधे क्वार्टर फाइनल में खेलेगा। भारत की दोनों टीमें बिना खेले ही पदक के करीब पहुंच गई हैं। झेजियांग प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय का पिंगफेंग क्रिकेट मैदान सभी खेलों की मेजबानी करेगा।

एशियाई खेलों में तीसरी बार क्रिकेट
यह तीसरी बार होगा जब क्रिकेट एशियाई खेलों का हिस्सा होगा। इससे पहले 2010 और 2014 में भारत ने एशियाई खेलों के लिए अपनी पुरुष या महिला टीमें नहीं भेजी थीं। पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिताओं में बांग्लादेश और श्रीलंका ने एक-एक स्वर्ण पदक जीता है और महिलाओं में पाकिस्तान को दोनों बार सफलता मिली है।

भारतीय पुरुष टीम में सीनियर्स नहीं
एशियाई खेलों के लिए चुनी गई भारतीय पुरुष टीम में आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले अधिक खिलाड़ी हैं। 2010 और 2014 में बीसीसीआई ने अन्य प्रतिबद्धताओं के कारण टीम नहीं भेजी थी। इस बार पुरुषों की स्पर्धा भारत की विश्व कप तैयारियों के साथ ही होगी इसलिए इस महाद्वीपीय इवेंट में सीनियर खिलाड़ियों को नहीं भेजा जा रहा है।

एशियाई खेलों के लिए पुरुष टीम
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, शिवम मावी, शिवम दुबे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर)।

Leave a Reply

Next Post

‘सिटाडेल’ की नाकामी से प्रियंका चोपड़ा का फिर से पैकअप, दूसरे सीजन को लेकर भी उठापटक शुरू

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव मुंबई 16 जुलाई 2023। तकरीबन 2000 करोड़ रुपये की लागत से बनी अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज ‘सिटाडेल’ के पहले सीजन की विफलता ने कंपनी की पूरी प्लानिंग को हिला दिया है। ये झटका इतना बड़ा है कि अब दुनिया भर में बन रही प्राइम वीडियो […]

You May Like

रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर....|....ईरान-अमेरिका के बीच मिसाइल हमलों का कम्पीटीशनः  IRGC बोला- दुश्मन के कई ठिकाने उड़ाए, यूएस ने भी.......|....टोरंटो में भारतीय उत्सव से दुनिया में छिड़ा विवाद, "कनाडा पर इंडिया का कब्जा..." टिप्पणी से मचा बवाल....|....मोरबी में दर्दनाक सड़क हादसा: आप नेता समेत पांच लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर; कार के उड़े परखच्चे....|....पीओके में तैनात किए जाएंगे 14 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी, लोगों में बढ़ी चिंता....|....युद्धविराम के बीच फिर भड़का तनाव, हिजबुल्ला ने इस्राइली लड़ाकू विमानों पर दागीं मिसाइलें....|....'परमाणु हथियार बनाने की स्थिति में नहीं तेहरान': ट्रंप का बड़ा दावा- लगभग खत्म हो चुकी है ईरान की मिसाइल ताकत....|....यूएन में पाकिस्तान ने फिर अलापा कश्मीर का राग; भारत ने लगाई कड़ी फटकार, बोला- ये झूठ फैलाने का मंच नहीं