कबीर की वाणी और संदेश आज भी प्रासंगिक: मंत्री डॉ. डहरिया

indiareporterlive
शेयर करे

नगरीय प्रशासन मंत्री ने कबीर संस्थान में शेड और शौचालय के लिए 45 लाख रुपए देने की घोषणा की

कबीर संस्थान गोबरा नवापारा में 38 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण

इंडिया रिपोर्टर लाइव

रायपुर 27 फरवरी 2021। नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के गोबरा नवापारा में कबीर समाज के सत्संग समारोह में शामिल हुए। इस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से उन्होंने कहा कि महापुरूषों की वाणी हमेशा सत्य और अहिंसा की राह पर चलने वाली होती है। कबीर साहेब ने हमेशा झूठ और आडम्बर का विरोध किया। वे पाखण्ड के खिलाफ थे और सत्य के मार्ग को चुना। जो कबीर साहेब को मानता है वह सत्य के मार्ग में चलता है। उन्होंने कहा कि कबीर की तरह ही बाबा गुरू घासीदास ने भी सतनाम का प्रचार किया और अमर हो गए। उन्होंने कहा कि कबीर की वाणी और संदेश आज भी प्रासंगिक है। इसलिए कबीर साहेब को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है। अन्य समाज के लोग उन्हें अपना रहे हैं और समाज प्रगति की राह में आगे बढ़ रहे हैं।

मंत्री डॉ.डहरिया ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में सभी समाज के लोगों के विकास की दिशा में कार्य किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ी परम्परा, संस्कृति, धरोहरों को सहेजने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी संतों का आशीर्वाद उन्हें और प्रदेश को मिलता रहें।

मंत्री डॉ डहरिया ने कबीर संस्थान गोबरा नवापारा में एक वर्ष  पूर्व किए गए घोषणा वाले कार्यों के पूर्ण होने पर उसका लोकार्पण किया। उन्होंने यहाँ लगभग 38 लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड़, पेवर्स और नाली निर्माण का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने समाज के लोगों की मांग  पर 35 लाख रुपए शेड निर्माण और 10 लाख रुपए शौचालय निर्माण के लिए देने की घोषणा की। उन्होंने यहाँ 11 के व्ही विद्युत लाइन को हटाने के लिए भी पहल करने की बात कही।

कार्यक्रम में अभनपुर क्षेत्र के विधायक धनेन्द्र साहू और नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष धनराज मध्यानी ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान कबीर समाज के संत धर्मेंद्र साहेब,संत विचार साहेब, संत सुरेंद्र साहेब, संत गुरुशरण साहेब, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेन्द्र कुमार पात्रे सहित पार्षद एवं भारी संख्या में कबीर समाज के अनुयायी और आम नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Next Post

बड़े पर्दे पर छत्रपति शिवाजी महाराज का रोल निभाएंगे शाहिद कपूर

शेयर करे इंडिया रिपोर्टर लाइव बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) का उनकी पिछली फिल्म कबीर सिंह के बाद से ही दोबारा बड़े पर्दे पर आने का इंतज़ार हो रहा है। इन दिनों वो अपनी फिल्म ‘जर्सी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शाहिद ने इस अपकमिंग फिल्म की […]

You May Like

मणिपुर में उपद्रवियों पर बड़े प्रहार की तैयारी, जवानों को खुली छूट....|....गृह मंत्री अमित शाह लॉन्च करेंगे LPMS, डिजिटल होगा भारत का बॉर्डर मैनेजमेंट सिस्टम....|....टीएमसी नेता जहांगीर खान को STF ने भारत-नेपाल सीमा से दबोचा; जबरन वसूली के आरोप में गिरफ्तारी....|....चुनावी धांधली के दावों पर सबूत मांगने पर भड़के ट्रंप, पत्रकार को बताया 'भ्रष्ट'; बीच में छोड़ा इंटरव्यू....|....हिंदू संघर्ष समिति के 4 पदाधिकारी गिरफ्तार, रिहाई की मांग पर पीड़िता समेत लोगों ने किया चक्का जाम....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....फिलीपींस में चार की मौत, 200+ घायल; 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट....|....रूस ने भारत को दिया Su-57 का ऑफर: राष्ट्रपति पुतिन बोले- मिलकर करेंगे काम, कोई नहीं रोक सकता....|....बंगाल में एनआईए का बड़ा एक्शन, बम विस्फोट मामले में टीएमसी का पूर्व विधायक गिरफ्तार....|....झांसी के होटल में खूनी खेल: पुरानी रंजिश में चाचा-भतीजे पर धारदार हथियार से हमला, एक की मौत... दूसरा गंभीर